
रांची, 9 अगस्त . ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) रांची महानगर की ओर से Sunday को रांची में तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर शहीद अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची. इसका नेतृत्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया. यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए.
हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया. यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारे लगाए गए. तिरंगे के साथ कार्यकर्ताओं की भीड़ मोरहाबादी से शहर के प्रमुख मार्गों से होकर शहीद अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची. शहीद अल्बर्ट एक्का चौक पर यात्रा का समापन हुआ.
इसके बाद केंद्रीय रिजर्व Police बल (सीआरपीएफ) की ओर से राष्ट्रभक्ति पर आधारित बैंड प्रस्तुति दी गई. बैंड की देशभक्ति धुनों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया. कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है.
उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करना है. कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र और मनोज सिंह मौजूद रहे. रांची के विधायक नवीन जायसवाल, सीपी सिंह, नीरा यादव, पूर्व विधायक जीतू चरण राम और अनंत कुमार ओझा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हुए.
आयोजकों के अनुसार, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. यात्रा के दौरान भी कार्यकर्ताओं ने लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील की.
–
एसएनसी/एएस