Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

अभिषेक बनर्जी के सहयोगी सुमित रॉय कोलकाता में सीआईडी के सामने हुए पेश

अभिषेक बनर्जी के सहयोगी सुमित रॉय कोलकाता में सीआईडी के सामने हुए पेश

कोलकाता, 9 अगस्त . तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी सुमित रॉय Sunday को दक्षिण कोलकाता में सीआईडी के सामने पेश हुए. उन्हें पश्चिम मिदनापुर जिले में जमीन हड़पने के एक कथित मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था.

सुमित रॉय टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के पीए हैं. लगातार दूसरे दिन वे दक्षिण कोलकाता स्थित सीआईडी कार्यालय पहुंचे. Saturday को रॉय सुबह करीब 10 बजे जांच एजेंसी के ऑफिस पहुंचे थे और उनसे 11 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई.

Saturday रात सीआईडी कार्यालय से निकलने के बाद सुमित रॉय दक्षिण कोलकाता के कालीघाट में अभिषेक बनर्जी के घर गए थे.

सुमित रॉय के खिलाफ कुल चार First Information Report दर्ज हैं, जिनमें जमीन हड़पने से जुड़ा मामला भी शामिल है. रॉय काफी दिनों से फरार थे. जब रॉय का पता उनके ज्ञात ठिकानों पर नहीं चला, तो स्थानीय अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया. पश्चिम बंगाल Police की सीआईडी ने पहले ही उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था.

जून में, Police टीमों ने कोलकाता के कालीघाट में अभिषेक बनर्जी के घर और सेरामपुर में रॉय के ससुराल में भी तलाशी ली थी, लेकिन वे कहीं नहीं मिले. इसी बीच, उन्होंने Police की सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी से बचने के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट और Supreme Court का दरवाजा भी खटखटाया था.

आखिरकार, पिछले हफ्ते Supreme Court ने उन्हें जमीन हड़पने के एक मामले में अंतरिम सुरक्षा दे दी. Supreme Court से मिली इसी अंतरिम सुरक्षा के साथ सुमित रॉय Saturday को सीआईडी ऑफिस पहुंचे.

रॉय पर आरोप है कि उन्होंने पश्चिम मिदनापुर जिले के सालबोनी में Governmentी जमीन को जाली दस्तावेजों के जरिए हड़पा और बेचा. शिकायत मिलने के बाद फिलहाल पश्चिम बंगाल Police की सीआईडी टीम जांच कर रही है.

–

डीसीएच/

Share