आरके सिन्हा के निधन पर आरएसएस ने जताया शोक, कहा- सार्वजनिक क्षेत्र को हुई क्षति

New Delhi, 30 अक्टूबर . भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) के निधन पर Friday को भाजपा नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शोक व्यक्त किया. 75 वर्षीय सिन्हा के निधन पर नेताओं ने संगठन, पत्रकारिता, उद्योग और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और Government्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की ओर से जारी संयुक्त शोक संदेश में कहा गया कि प्रसिद्ध समाजसेवी और पूर्व राज्यसभा सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा के निधन से सार्वजनिक क्षेत्र को क्षति हुई है.
संघ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि निजी सुरक्षा सेवा क्षेत्र के उद्योग को नई पहचान देने, राष्ट्र सेवा, सामाजिक कार्यों और मीडिया जगत में सिन्हा का योगदान स्मरणीय रहेगा.
आरएसएस ने कहा कि संगठन दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है. साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. संघ ने अपने संदेश का समापन ‘ॐ शान्ति’ के साथ किया.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एम्स पहुंचकर आरके सिन्हा को पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि भाजपा के शुरुआती दिनों से ही संगठन के विस्तार में सिन्हा का योगदान हमेशा याद किया जाएगा. उन्होंने Patna से एसआईएस को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ ही निजी सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
नितिन नवीन ने कहा कि रविंद्र किशोर सिन्हा चित्रांश समाज के लिए मार्गदर्शक की तरह थे. वह लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते थे. उन्होंने कहा, “मेरे लिए भी वह अभिभावक समान थे और उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है.” भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सिन्हा की सादगी, संगठन और समाज के प्रति समर्पण तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह हमेशा याद किया जाएगा.
–
डीएससी


