Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

बंगाल: आसनसोल में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बना हत्या की वजह, एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

बंगाल: आसनसोल में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बना हत्या की वजह, एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

कोलकाता, 30 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल Police ने Friday को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने कथित विवाहेतर संबंध के चलते एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.

मृतक की पहचान अशोक कुमार सिंह उर्फ ​​विक्की के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, विक्की का परिवार दिल्ली में रहता है. वह शादीशुदा था और उसके दो नाबालिग बच्चे हैं.

वह कभी-कभी आसनसोल के सालनपुर इलाके में रूपनारायणपुर चौकी के अंतर्गत हिंदुस्तान केबल्स क्षेत्र के एक क्वार्टर में रहता था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके की एक शादीशुदा महिला के साथ विक्की की नजदीकियों को लेकर काफी तनाव था.

Thursday शाम को विक्की, मंटू यादव नाम के एक व्यक्ति के घर गया. कुछ लोगों का दावा है कि विक्की का मंटू की पत्नी के साथ अफेयर था. जब मंटू को पता चला कि विक्की उसके घर गया है, तो वह काम छोड़कर घर आ गया. घर पहुंचने पर दोनों के बीच बहस और हाथापाई हुई.

आरोप है कि मंटू ने कुछ परिचितों के साथ मिलकर विक्की को अपने घर में बंद कर लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई की. मृतक के पिता का दावा है कि उनके बेटे को एक झूठे आरोप के तहत और पूरी साजिश रचकर पीटा गया. पिता ने कहा, “इसी वजह से उसकी जान चली गई.”

Police के अनुसार, स्थानीय लोगों ने विक्की को खून से लथपथ हालत में बचाया. गंभीर चोटें आने के कारण उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो डॉक्टरों ने उसे आसनसोल जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी. हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

विक्की के परिवार की शिकायत के आधार पर, Police ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम सुरेंद्र यादव और दीपक यादव हैं, जो मंटू के परिचित बताए जाते हैं.

रूपनारायणपुर चौकी की Police बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है. Police ने Friday को दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आसनसोल कोर्ट में पेश किया और उन्हें हिरासत में ले लिया. जिस महिला के साथ विक्की के कथित संबंध थे, उसे भी Police ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है.

–

डीके

Share