
नागपुर, 9 अगस्त . डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए 3 करोड़ से ज्यादा कीमत का सोना बरामद किया है. सोना तस्करी के इस मामले में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है.
डीआरआई नागपुर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के रास्ते तस्करी करके लाया गया सोना ट्रेन से भेजा जाएगा. सूचना के आधार पर अधिकारियों ने 12102 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस पर नजर रखी.
अधिकारियों को पता चला था कि यह सोना इसी ट्रेन में सफर कर रहे एक व्यक्ति के जरिए अगली मंजिल तक पहुंचाया जाना है. इसके बाद डीआरआई नागपुर की टीम ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर निगरानी जारी रखी. ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर संदिग्ध यात्री को हिरासत में लिया गया. तलाशी के दौरान उसके सामान से छिपाकर रखा गया सोना मिला.
यात्री के पास से कुल 16 सोने की छड़ें बरामद कीं. बरामद सोने का वजन 2 किलो 165 ग्राम है. अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से जब्त किए गए सोने की अनुमानित कीमत 3 करोड़ 9 लाख रुपए आंकी गई है. प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह सोना भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के रास्ते India में तस्करी करके लाया गया था. इसके बाद इसे रेल मार्ग से देश के दूसरे हिस्सों में पहुंचाने की योजना थी.
डीआरआई ने आरोपी यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है. सोने को Governmentी खजाने में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
डीआरआई के अधिकारियों ने कहा कि सीमा पार से होने वाली तस्करी पर कड़ी नजर रखी जा रही है. इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
–
वीकेयू/वीसी