
हजारीबाग, 24 मई . Jharkhand के हजारीबाग जिले में चरही एनएच स्थित ओवरब्रिज के पास Sunday सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा.
जानकारी के अनुसार, बिहार शरीफ से ईंट लादकर रांची जा रहा ट्रेलर Sunday सुबह करीब छह बजे चरही एनएच स्थित प्रकाश होटल के पास अनियंत्रित हो गया. तेज रफ्तार ट्रेलर सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोगों की दबकर मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
स्थानीय लोगों और Police की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. हादसे की चपेट में आया ट्रक पानीपत से प्लास्टिक दाना लेकर विशाखापत्तनम जा रहा था.
बताया गया कि ट्रक चालक चाय पीने के लिए होटल के पास वाहन खड़ा कर रुका हुआ था. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी. सड़क किनारे खड़े दो अन्य वाहन भी दुर्घटना की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें भारी नुकसान पहुंचा.
घटना की सूचना मिलने के बाद चरही थाना Police मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. ट्रेलर में फंसे लोगों को बाहर निकालने में Police और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
Police ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया.
–
एसएनसी/एसके