भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय वार्ता: एस जयशंकर बोले, ‘मजबूत साझेदारों के रूप में सकारात्मक बातचीत का भरोसा’

New Delhi, 24 मई . विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने New Delhi के हैदराबाद हाउस में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ द्विपक्षीय बैठक की. अपने शुरुआती संबोधन में उन्होंने कहा कि वह बातचीत को लेकर काफी आशान्वित और आत्मविश्वास से भरे हुए हैं.

अपने बयान में जयशंकर ने कहा, “हमारी एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जिसका सरल शब्दों में अर्थ है कि हमारे बीच बहुत गहरा और व्यापक सहयोग है. यह ऐसा संबंध है जो अन्य क्षेत्रों और दुनिया पर भी प्रभाव डालता है.”

उन्होंने आगे कहा, “ऐसा इसलिए है क्योंकि कई मुद्दों और दुनिया के कई हिस्सों में हमारे हित समान हैं. इसलिए मैं आज की हमारी बातचीत को लेकर उत्सुक हूं. ये जटिल समय हैं, लेकिन मजबूत साझेदारों के रूप में मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी बातचीत बहुत खुली और उत्पादक होगी. एक बार फिर आपका बहुत-बहुत स्वागत है.”

इसके बाद दोनों नेता हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक करेंगे, जिसमें व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी.

इससे पहले Saturday को रूबियो ने Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की और अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप की ओर से उन्हें जल्द ही व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण भी दिया.

Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, रूबियो ने दोनों देशों के बीच रक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकी, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में “निरंतर प्रगति” की जानकारी Prime Minister मोदी को दी.

India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पोस्ट में कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग को और गहरा करने पर “ प्रोडक्टिव चर्चा” की.

उन्होंने कहा कि India अमेरिका के लिए एक “महत्वपूर्ण साझेदार” बना हुआ है.

गोर ने लिखा, “Prime Minister Narendra Modi के साथ बैठक में सचिव रूबियो के साथ शामिल होकर खुशी हुई. हमने सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण तकनीकों जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर उत्पादक चर्चा की — ये सभी क्षेत्र दोनों देशों को मजबूत करते हैं और एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को आगे बढ़ाते हैं. India अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है!”

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में यह भी बताया कि President डोनाल्ड ट्रंप की ओर से विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने Prime Minister मोदी को जल्द ही व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया है.

केआर/

Leave a Comment