
New Delhi/उधमपुर, 12 जुलाई . केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने Sunday को उधमपुर एयरपोर्ट परियोजना की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है.
जितेंद्र सिंह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि टर्मिनल निर्माण के लिए जारी टेंडर की तकनीकी निविदा (टेक्निकल बिड) 10 जुलाई को खोली जा चुकी है, जिसमें सात एजेंसियों ने भाग लिया है. अब वित्तीय निविदा (फाइनेंशियल बिड) लगभग 22 जुलाई को खोले जाने की संभावना है.
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यदि निर्धारित प्रक्रिया समय पर पूरी होती है तो अगस्त 2026 के दूसरे सप्ताह तक निर्माण कार्य का ठेका (वर्क ऑर्डर) जारी किया जा सकता है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र Government इस परियोजना की लगातार निगरानी कर रही है ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो.
अधिकारियों के अनुसार, उधमपुर एयरपोर्ट का विकास दो चरणों में किया जाएगा. पहले चरण में नागरिक उड्डयन सेवाओं को जल्द शुरू करने के उद्देश्य से मौजूदा उधमपुर एयरफोर्स स्टेशन के परिसर में बनाए गए अस्थायी टर्मिनल से व्यावसायिक उड़ानों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा. अनुमान है कि अगले छह से सात महीनों के भीतर यहां से आम यात्रियों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू हो सकती हैं.
परियोजना के दूसरे चरण में एयरपोर्ट का स्थायी और व्यापक विस्तार किया जाएगा. इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने जम्मू-कश्मीर Government से लगभग 28 एकड़ अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. अतिरिक्त भूमि मिलने के बाद आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्थायी टर्मिनल भवन का निर्माण किया जाएगा, जहां भविष्य में बड़े यात्री विमानों का संचालन भी संभव हो सकेगा.
अधिकारियों का कहना है कि इस विस्तार परियोजना को अगले तीन वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. नए टर्मिनल में आधुनिक यात्री सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचे का विकास भी किया जाएगा.
केंद्र Government का कहना है कि उधमपुर एयरपोर्ट परियोजना क्षेत्रीय संपर्क योजना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसके पूरा होने से जम्मू-कश्मीर के विकास को नई गति मिलेगी.
–
एससीएच/वीसी