
New Delhi, 22 अप्रैल . हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने दिल्ली Police आयुक्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विरुद्ध एक औपचारिक शिकायत सौंपी है. यह शिकायत खड़गे द्वारा Prime Minister Narendra Modi के खिलाफ हाल ही में दिए गए उस बयान को लेकर है, जिसमें उन्होंने Prime Minister की तुलना ‘आतंकवादी’ से की थी.
अपनी शिकायत में विष्णु गुप्ता ने कहा कि Prime Minister के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना बेहद अपमानजनक है और यह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का सीधा अपमान है. उन्होंने उल्लेख किया कि इस बयान से जनता की भावनाओं को ठेस पहुंची है और इससे समाज में तनाव पैदा होने की आशंका है.
हिंदू सेना ने Police से मांग की है कि भड़काऊ टिप्पणी करने और नफरत फैलाने की कोशिश के आरोप में मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ प्राथमिकी (First Information Report ) दर्ज की जाए.
विष्णु गुप्ता ने कहा कि Political मतभेद होना सामान्य है, लेकिन देश के Prime Minister को आतंकवादी कहना मर्यादा की हर सीमा को लांघना है. हम इस मामले में तुरंत कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं.
दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने Tuesday को चेन्नई में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भाजपा, विशेष रूप से Prime Minister Narendra Modi, पर निशाना साधा. इस दौरान खड़गे ने सारी मर्यादाओं को पार कर दिया. उन्होंने अलोकतांत्रिक शब्दों के जरिए Political बयानबाजी की, जिसका विरोध शुरू हो गया है. यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कानूनी मुश्किलें भी खड़ी हो गई हैं.
इससे पहले Union Minister किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के Prime Minister पर दिए गए विवादित बयान की कड़ी निंदा की. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. Union Minister ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी.
उन्होंने पोस्ट में लिखा कि हमने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ उनके उस चौंकाने वाले और शर्मनाक बयान के लिए कड़ी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने Prime Minister Narendra Modi को ‘आतंकवादी’ कहा है.
उन्होंने लिखा कि यह सिर्फ अपमानजनक ही नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर एक खतरनाक और अभूतपूर्व हमला है. यह आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है. तत्काल कार्रवाई अनिवार्य है. तुरंत कार्रवाई से कोई समझौता नहीं होगा.
–
एमएस/