विश्व पृथ्वी दिवस पर नेहरू पार्क में विदेशी राजनयिकों ने लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

New Delhi, 22 अप्रैल . विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर New Delhi म्युनिसिपल कोऑपरेशन काउंसिल (एनडीएमसी) की तरफ से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें अलग-अलग देशों के डिप्लोमैट ने पीएम मोदी के विजन ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर पौधे लगाए.

मलेशिया के उच्चायुक्त दातो मुजफ्फर शाह मुस्तफा ने कहा, “सबसे पहले मैं इस इवेंट के लिए बुलाने के लिए एनडीएमसी को धन्यवाद और आभार व्यक्त करना चाहता हूं. मुझे लगता है कि मेरी मौजूदगी भी हमारे समर्थन और पर्यावरण को बचाने की दिशा में हमारे प्रयासों को दिखाती है, क्योंकि हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि मलेशिया की 50 फीसदी जमीन पेड़ों से ढकी हो. तो यह भी शायद एक छोटा सा योगदान है जो मैं पर्यावरण, बायोडायवर्सिटी और साफ हवा को बचाने की दिशा में New Delhi को दे सकता हूं.”

एनडीएमसी के वाइस चेयरमैन कुलजीत सिंह चहल ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के विजन एक पेड़ मां के नाम, आज हम अपने मित्र साथी, जो विदेशी अधिकारी, राजदूत और हाई कमिश्नर हैं, जितने भी सम्मानित अतिथि हैं, उनके साथ मिलकर नेहरू पार्क में एक पेड़ मां के नाम पर पौधे लगाए. पेड़ हमें वो भाव देता है, जिस तरह मां हमें बिना किसी स्वार्थ के पाल-पोसकर बड़ा करती है, वैसे ही पौधे भी हमें हवा-पानी, ऑक्सीजन सब कुछ देते हैं. जिस तरह मां ने हमें बड़ा किया, वैसे ही हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम पेड़ की चिंता करें, ध्यान रखें.”

उन्होंने कहा, “अच्छा लगता है जब अतिथि नेहरू पार्क आकर एक पेड़ मां के नाम के भाव और पेड़ की रक्षा करने के भाव से पौधे लगाते हैं. इस तरह के कार्यक्रम हम हर Sunday को आयोजित करते हैं. देश हमें सबकुछ देता है, इसलिए हमें भी कुछ देना सीखना चाहिए. प्रकृति और आने वाली पीढ़ी को अगर हम कुछ सबसे अच्छा दे सकते हैं, तो वह ये है कि एक पेड़ लगाकर सुंदर और स्वच्छ हवा.”

पुर्तगाल के राजदूत जोआओ मैनुअल मेंडेस रिबेरो डी अल्मेडा ने कहा, “यह पहली बार नहीं है कि मैं इस तरह की पहल में शामिल हो रहा हूं. मैं सोचता हूं कि अगर आपको ताकत और सहनशीलता चाहिए तो आपको पौधों की संगत में रहना चाहिए. लोगों के बीच जुड़ाव के लिए भी पौधों का महत्व है. यह भी एक कारण है कि मैं अपने देश पुर्तगाल के बदले में यहां हूं. मुझे इस कार्यक्रम में शामिल करने के लिए एनडीएमसी को धन्यवाद. यह पीएम मोदी का आइडिया है कि हम इसे मनाएं.”

फिलीपींस की डिप्टी हेड ऑफ मिशन मारिया सिंथिया पी. पेलायो ने कहा, “फिलिपींस के दूतावास और राजदूत की तरफ से आप सभी को नमस्कार. पीएम मोदी की तरफ से शुरू की गई इस पहल में हिस्सा लेकर मैं अपने आप को बहुत भाग्यशाली समझती हूं. विश्व पृथ्वी दिवस मनाने के लिए इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए मैं एनडीएमसी का धन्यवाद करती हूं. इस कार्यक्रम का मेरे लिए एक भावनात्मक मूल्य है, क्योंकि आज के दिन 20 साल पहले मेरी मां का निधन हुआ था. इसलिए मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि मैं उनके नाम पर एक पौधा लगा सकी.”

इसके अलावा, सेशेल्स की उच्चायुक्त हरिसोआ लालाटियाना अकोचे ने कहा, “इस खूबसूरत पहल में हिस्सा लेने के लिए फिर से यहां आकर मुझे खुशी हो रही है और मैं New Delhi म्युनिसिपल काउंसिल को हमें बुलाने के लिए धन्यवाद देती हूं, क्योंकि अलग-अलग वजहों से ऐसा हुआ है. सबसे पहले यह Prime Minister Narendra Modi और सेशेल्स का एक विजन है. हम सभी जानते हैं कि सेशेल्स पर्यावरण की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई और कामों के लिए बहुत मशहूर है. पौधा लगाना इस साल के लक्ष्यों में शामिल है, लेकिन हम सभी जानते हैं और यहां सेशेल्स को रिप्रेजेंट करना मेरे लिए सम्मान की बात है और एक बार फिर धन्यवाद और मुझे उम्मीद है कि India छोड़ने से पहले मैं इस पहल के संदर्भ में अब तक लगाए गए दो पेड़ों को देखूंगी और उनकी यादें अपने साथ ले जाऊंगी. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.”

गुयाना की काउंसलर रोनाल्डा एडवर्ड्स होरेशियो ने कहा, “मुझे New Delhi में गुयाना उच्चायोग की तरफ से New Delhi म्युनिसिपल कोऑपरेशन काउंसिल की इस पहल में शामिल होकर खुशी हो रही है, जो मातृत्व और मदर अर्थ दोनों के महत्व और हमारे ग्रह को बचाने, सस्टेनेबिलिटी और कलेक्टिव एक्शन दोनों के महत्व पर जोर देती है. गुयाना के नजरिए से मेरा देश जलवायु परिवर्तन और बायोडायवर्सिटी के क्षेत्रों में मजबूत नेतृत्व दिखा रहा है और आज यहां मेरा हिस्सा लेना एक ग्रीन, स्वस्थ और ज्यादा सस्टेनेबल दुनिया को आगे बढ़ाने के मेरी प्रतिबद्धता को दिखाता है. इसलिए इस पहल के लिए New Delhi म्युनिसिपल काउंसिल को धन्यवाद.”

केके/वीसी

Leave a Comment