
Mumbai , 26 मार्च . Mumbai के वाकोला इलाके में Police और एंटी-टेररिज्म सेल (एटीसी) की संयुक्त कार्रवाई में दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है. ये दोनों महिलाएं बिना वैध वीजा के काफी समय से India में रह रही थी. Police ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
पकड़ी गई महिलाओं की पहचान युगांडा की नागरिक नकायोंडो रोज (37) और केमिगिसा प्रोसकोविया (26) के रूप में हुई है. अब दोनों महिलाओं को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. युगांडा के दूतावास से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है.
Police ने बताया कि ये दोनों महिलाएं पिछले कुछ सालों से Mumbai के कालिना इलाके में रह रही थीं लेकिन इनके पास रहने के लिए वैध वीजा या जरूरी दस्तावेज नहीं थे. लंबे समय से यह जानकारी Police के पास थी कि ये महिलाएं बिना कानूनी अनुमति India में रह रही हैं. इसी जानकारी के आधार पर Police ने खास तौर पर इन पर टारगेटेड रेड यानी छापेमारी करने की योजना बनाई.
छापेमारी के दौरान दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया. पूछताछ में सामने आया कि तय वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी वे India में ही रह रही थीं. Police ने इस मामले में विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि यह मामला गंभीर है क्योंकि बिना वैध दस्तावेज किसी विदेशी का देश में रहना नियमों के खिलाफ है.
अब दोनों महिलाओं के खिलाफ डिपोर्टेशन यानी देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके लिए संबंधित विभाग और युगांडा के दूतावास से संपर्क किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन सुनिश्चित किया जाएगा कि कानून के मुताबिक कार्रवाई पूरी हो और दोनों महिलाओं को जल्द से जल्द वापस भेजने की कोशिश की जा रही है.
–
पीआईएम/पीएम