Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

झारखंड: रांची में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

Jharkhand: रांची में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

रांची, 21 जून . Jharkhand की राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में Sunday को एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

घटना मांडर थाना क्षेत्र के हाहु टोली करगे गांव की है. मृत बच्चों की पहचान अंजी महली (7 वर्ष) और अंश महली (6 वर्ष) के रूप में हुई है, जो आपस में सगे भाई थे.

जानकारी के मुताबिक, Sunday को दोनों बच्चे अपने घर के पास ही खेल रहे थे. इसी दौरान खेलते-खेलते वे गांव के समीप स्थित पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में गिर गए. काफी देर तक जब दोनों मासूम घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई. इसके बाद परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की.

खोजबीन के बाद ग्रामीणों की नजर जब पानी भरे गड्ढे पर पड़ी, तो वहां दोनों अचेत अवस्था में पाया गया. ग्रामीणों ने दोनों को तत्काल पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.

घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और मातम छा गया. परिजनों ने बताया कि कुछ ही देर पहले दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे और किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा.

इधर, सूचना मिलते ही मांडर थाना Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. Police ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

–

एसएनसी/डीकेपी

Share