Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार का दायरा बहुत बड़ा, ट्रेड डील से कारोबार में हो सकती है वृद्धि : जॉन कवुलिच

India और अमेरिका के बीच व्यापार का दायरा बहुत बड़ा, ट्रेड डील से कारोबार में हो सकती है वृद्धि : जॉन कवुलिच

New Delhi, 20 अक्टूबर . ट्रेड एंड इकोनॉमिक काउंसिल के अध्यक्ष जॉन कवुलिच ने Tuesday को कहा कि India और अमेरिका के बीच व्यापार का दायरा बहुत बड़ा है और ट्रेड डील में कितना और समय लगेगा यह कहना मुश्किल है, लेकिन इससे दोनों देशों के बीच व्यापार काफी बढ़ सकता है.

समाचार एजेंसी से बातचीत में कवुलिच ने कहा,”दोनों देश संकेत दे रहे हैं कि वे एक-दूसरे के करीब हैं, लेकिन वे कूटनीतिक भाषा बोल रहे हैं. इसलिए यह समझना मुश्किल है कि वे असल में कितने करीब हैं या कुछ बड़े मुद्दों को सुलझाने में वे किस हद तक साथ हैं, या फिर वे इन बड़े मुद्दों को एक तरफ रखकर अन्य विषयों पर समझौतों की घोषणा कर सकते हैं या नहीं. हमें यह नहीं पता.”

उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के लिए व्यापार समझौता काफी अहम है. अमेरिका और India के बीच द्विपक्षीय व्यापार सैकड़ों अरब डॉलर का है और ट्रेड डील से इसके और बढ़ने की उम्मीद है.

कवुलिच ने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि वे हर बात पर सहमत हो पाएंगे या नहीं, क्योंकि India और अमेरिका के बीच व्यापार का दायरा बहुत बड़ा है. इसके इतने सारे पहलू हैं कि एक व्यापक व्यापार समझौता को पूरा होने में बहुत लंबा समय लग सकता है. अकसर ऐसा होता है कि जब बातचीत बड़े स्तर पर हो रही होती है, तो चर्चा करना और कुछ मुद्दों को आगे बढ़ाना आसान होता है, लेकिन जब बात बारीकियों तक पहुंचती है, तो कई बार ऐसा लगता है कि आप समझौते के बहुत करीब हैं, जबकि असल में आप उससे और भी दूर होते हैं.

रूसी तेल आयात पर कवुलिच ने कहा कि India और India की कंपनियों द्वारा रूसी तेल का आयात करना, फिर उसे रिफाइन और प्रोसेस करना, और कुछ मामलों में उसे दूसरे बाजारों में फिर से निर्यात कर देना एक Political समस्या है, लेकिन President ट्रंप के लिए यह उतनी बड़ी Political समस्या नहीं है, जितनी कि यह अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों, राजनेताओं, गैर-Governmentी संगठनों, यूक्रेन के लोगों और यूरोपीय संघ के लिए है. हालांकि, अंततः सभी को ऊर्जा की जरूरत होती है, और वे आम तौर पर इसे वहीं से लेना चाहेंगे जहां यह सबसे सस्ती हो.

–

एबीएस

Share