राष्ट्रीय राजनीति में दो ध्रुव स्पष्ट, विपक्षी दलों को साझा रणनीति पर आगे बढ़ना होगा : शरद पवार

New Delhi, 8 जून . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के अध्यक्ष शरद पवार ने विपक्षी एकता और भविष्य की Political रणनीति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में इस समय दो स्पष्ट ध्रुव दिखाई दे रहे हैं, जिनमें एक ओर Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाला गठबंधन है, जबकि दूसरी ओर उनकी विचारधारा से असहमत Political दल और नेता एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं.

शरद पवार ने कहा कि हाल ही में विभिन्न राज्यों में हुए चुनावों के दौरान विपक्षी दलों ने अलग-अलग रणनीतियां अपनाईं. कुछ राज्यों में दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा, जबकि कुछ स्थानों पर वे अलग-अलग मैदान में उतरे. वहीं, कुछ राज्यों में चुनाव परिणामों के बाद Political समीकरणों में बदलाव भी देखने को मिला. उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विपक्षी दलों के बीच बेहतर समन्वय और संवाद की आवश्यकता है.

पवार ने बताया कि तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके इस बैठक में शामिल नहीं हो रही है, लेकिन विपक्षी एकता को मजबूत करने की दिशा में प्रयास जारी हैं. उन्होंने कहा कि अगले 8 से 15 दिनों के भीतर वरिष्ठ विपक्षी नेताओं की एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें व्यापक स्तर पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय करने की कोशिश की जाएगी.

एनसीपी (शरद पवार गुट) प्रमुख ने उम्मीद जताई कि विपक्षी दलों के बीच मौजूद मतभेदों का समाधान निकलेगा और सभी दल एक साझा Political दृष्टिकोण विकसित करने में सफल होंगे. उन्होंने कहा कि किसी भी दल को अतिवादी या अत्यधिक कठोर रुख अपनाने से बचना चाहिए क्योंकि विपक्षी एकता का उद्देश्य व्यापक लोकतांत्रिक सहमति बनाना है.

दिल्ली में आयोजित इस बैठक में एनसीपी (शरद पवार गुट) की ओर से सांसद सुप्रिया सुले शामिल हुई हैं. पवार ने कहा कि बैठक के निष्कर्ष और आगे की दिशा शाम तक स्पष्ट हो जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि अगले दो से तीन वर्षों में कोई बड़ा राष्ट्रीय चुनाव नहीं होने के कारण विपक्षी दलों के पास अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और साझा रणनीति तैयार करने के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध है.

एससीएच/पीएम

Leave a Comment