
Lucknow, 8 जून . मोदी Government के 12 वर्ष पूरे होने के बीच Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों की स्थिति को लेकर केंद्र और प्रदेश Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है, जबकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है. डीजल, खाद और बीज की बढ़ती कीमतों ने खेती को संकट में डाल दिया है और किसान आर्थिक दबाव झेलने को मजबूर हैं.
अखिलेश यादव ने Monday को कहा कि Government ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन 12 वर्षों के शासन के बाद किसानों की आय बढ़ने के बजाय और कमजोर हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई की मार ने किसानों और आम जनता दोनों का जीवन कठिन बना दिया है.
सपा प्रमुख ने कहा कि डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के बाद अब उर्वरकों के दाम बढ़ने से किसानों की परेशानियां और बढ़ गई हैं. खेती के लिए आवश्यक खाद, बीज और सिंचाई पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ रहा है, जिससे कृषि कार्य घाटे का सौदा बनता जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसान पहले से ही बिजली, सिंचाई और उत्पादन लागत की चुनौतियों से जूझ रहे हैं, ऐसे में उर्वरकों की बढ़ी कीमतें उनके लिए नई मुसीबत लेकर आई हैं.
उन्होंने कहा कि फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश युक्त एनपीके उर्वरकों का व्यापक उपयोग होता है. इनकी कीमतों में वृद्धि से किसानों का मौसमी बजट प्रभावित हो रहा है और खेती की लागत में और इजाफा हो रहा है.
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि Government को किसानों और आम जनता की परेशानियों की चिंता नहीं है. उन्होंने कहा कि Government की आर्थिक नीतियों का बोझ सीधे किसानों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है, जबकि महंगाई लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है.
सपा अध्यक्ष ने कहा कि कृषि क्षेत्र में बढ़ते संकट के कारण किसानों का खेती से मोहभंग हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government की नीतियां ऐसी परिस्थितियां पैदा कर रही हैं, जिनसे किसान धीरे-धीरे खेती और अपनी जमीन से दूर होते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि खेती की लागत को नियंत्रित करने और किसानों को राहत देने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है.
–
विकेटी/डीकेपी