Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,सुरक्षा,राष्ट्रीय

वियतनाम पहुंचे दो भारतीय युद्धपोत, नौसैनिक सहयोग को मिलेगी नई मजबूती

वियतनाम पहुंचे दो भारतीय युद्धपोत, नौसैनिक सहयोग को मिलेगी नई मजबूती

New Delhi, 23 जून . भारतीय नौसेना के युद्धपोत वियतनाम पहुंच चुके हैं. ये युद्धपोत नौसेना के पूर्वी बेड़े के अंतर्गत संचालित ऑपरेशनल तैनाती के हिस्से के रूप में यहां पहुंचे हैं.

नौसेना के मुताबिक, आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस कवरत्ती 22 जून को वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी स्थित न्हा रोंग बंदरगाह पहुंचे हैं. नौसेना के युद्धपोत स्वदेशी रूप से डिजाइन एवं निर्मित हैं. इस नौसैनिक दल का नेतृत्व पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल आलोक आनंद कर रहे हैं.

गौरतलब है कि इस तैनाती में शामिल आईएनएस उदयगिरि एक अत्याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट है. वहीं आईएनएस कवरत्ती की बात करें तो यह पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमता से लैस एक उन्नत कोर्वेट है. ये दोनों ही युद्धपोत India की स्वदेशी रक्षा निर्माण क्षमता और आत्मनिर्भर नौसैनिक शक्ति का उदाहरण हैं. यहां बंदरगाह प्रवास के दौरान भारतीय नौसेना और वियतनाम पीपुल्स नेवी के बीच अनेक पेशेवर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. इनमें सैन्य विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श, क्रॉस-डेक विजिट, संयुक्त खेल प्रतियोगिताएं तथा सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम शामिल हैं.

इसके अतिरिक्त दोनों देशों के वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारियों के बीच उच्चस्तरीय बैठकें भी आयोजित की जाएंगी. इन बैठकों में क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा, सहयोग और साझा हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा की जानी है. दरअसल भारतीय नौसैनिक युद्धपोतों की यह वियतनाम यात्रा विशेष महत्व रखती है. अभी हाल ही में मई 2026 में India और वियतनाम ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को उन्नत व्यापक सामरिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाया था. इसके बाद वियतनाम में भारतीय नौसेना की यह पहली बड़ी उपस्थिति है.

माना जा रहा है कि यह दौरा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों के बीच रक्षा एवं समुद्री सहयोग को और अधिक गहन व मजबूत करने का काम करेगा. इसके साथ-साथ यह यात्रा क्षेत्रीय स्थिरता, सुरक्षा और मुक्त नौवहन के प्रति साझा प्रतिबद्धता को भी मजबूत करेगी. भारतीय नौसेना की यह तैनाती मित्र देशों के साथ समुद्री सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह अंतरराष्ट्रीय सहभागिता को सुदृढ़ करने तथा क्षेत्र में India की सक्रियता को दर्शाता है.

यह India की एक जिम्मेदार समुद्री भूमिका को प्रदर्शित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है. हो ची मिन्ह सिटी पहुंचने पर भारतीय युद्धपोतों का वियतनाम पीपुल्स नेवी, हो ची मिन्ह सिटी पीपुल्स कमेटी तथा बंदरगाह प्राधिकरणों द्वारा औपचारिक और गर्मजोशी पूर्ण स्वागत किया गया. यह स्वागत दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच दशकों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों और निरंतर मजबूत हो रही समुद्री साझेदारी का प्रतीक है.

–

जीसीबी/एएस

Share