एफटीए वार्ता के बीच 25 जनवरी को भारत दौरे पर पहुंचेंगे ईयू के दो बड़े नेता

New Delhi, 22 जनवरी . यूरोपीय संघ (ईयू) के दो बड़े नेता चार दिवसीय दौरे पर India पहुंचने वाले हैं. ईयू नेताओं का यह दौरा ऐसे समय में अहम माना जा रहा है, जब India और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है.

यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन 25 से लेकर 28 जनवरी तक India में रहेंगे. इस मौके पर हैदराबाद हाउस में आयोजित कार्यक्रमों के लिए एक्सपी डिवीजन आधिकारिक स्वीकृति प्रक्रिया संचालित करेगा.

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि ज्यादा डिमांड की वजह से, एक्सपी डिवीजन हैदराबाद हाउस के अंदर लोगों की संख्या कम रखेगा और वायर सर्विस को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि सभी आउटलेट को विजुअल्स मिल सकें. हैदराबाद हाउस की तस्वीरें और वीडियो विदेश मंत्रालय के social media हैंडल पर उपलब्ध होंगी और मंत्रालय को क्रेडिट देकर रिपोर्टिंग के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं.

बता दें, इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने सभी मीडिया आउटलेट्स से अनुरोध किया है कि हैदराबाद हाउस में होने वाले कार्यक्रम के लिए 23 जनवरी, 2026 को 10 बजे तक गूगल शीट भर दें.

इस बार यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन 26 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे.

इसके अलावा, दोनों नेता 27 जनवरी को आयोजित होने वाले 16वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता भी करेंगे. India दौरे पर उनकी मुलाकात देश की President और प्रथम नागरिक द्रौपदी मुर्मू से होगी. इसके साथ ही दोनों नेता India के Prime Minister Narendra Modi के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी करेंगे.

India और ईयू के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर बातचीत लगभग अंतिम चरण में है. ऐसे में ईयू नेताओं के India दौरे से कयास लगाए जा रहे हैं कि एफटीए का ऐलान हो सकता है.

केके/एबीएम

Leave a Comment