Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

नोएडा में क्रिप्टो करेंसी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 11.49 लाख रुपए नकद बरामद

नोएडा में क्रिप्टो करेंसी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 11.49 लाख रुपए नकद बरामद

नोएडा, 20 जून . नोएडा के थाना सेक्टर-20 Police ने क्रिप्टो करेंसी उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों को झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 11 लाख 49 हजार 500 रुपए नकद, एक चेकबुक, डेबिट कार्ड और आधार कार्ड बरामद किया है. मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Police के अनुसार, 19 जून को थाना सेक्टर-20 Police ने लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से कार्रवाई करते हुए कैम्ब्रिज स्कूल सेक्टर-27 के पास सर्विस रोड से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उनकी पहचान उमेर खान और अनुराग पारासरी के रूप में हुई. दोनों युवकों पर क्रिप्टो करेंसी में निवेश और डिजिटल करेंसी उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाने का आरोप है.

गिरफ्तारी के दौरान Police ने जब आरोपियों के बैग की तलाशी ली तो उसमें से 11,49,500 रुपए नकद, पंजाब नेशनल बैंक की एक चेकबुक, एक डेबिट कार्ड और एक आधार कार्ड बरामद हुआ. Police का कहना है कि बरामद नकदी चोरी और धोखाधड़ी से जुड़े मामले से संबंधित है, जिसकी जांच की जा रही है.

गिरफ्तार आरोपी उमेर खान (22) सेक्टर-50 नोएडा का निवासी है और उसने बीबीए तक शिक्षा प्राप्त की है. दूसरा आरोपी अनुराग पारासरी (22) मूल रूप से बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में सेक्टर-128 नोएडा में रह रहा था. उसने बीकॉम तक की पढ़ाई की है.

Police अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी लोगों को क्रिप्टो करेंसी में अधिक मुनाफे का लालच देकर संपर्क में लाते थे. इसके बाद विभिन्न तरीकों से उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया जाता था. मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और ठगी की कुल रकम कितनी है.

थाना सेक्टर-20 में इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है. Police ने बताया कि गिरोह के दो अन्य फरार सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.

Police का कहना है कि साइबर और क्रिप्टो निवेश के नाम पर बढ़ती ठगी की घटनाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. किसी भी अनजान व्यक्ति या संस्था के झांसे में आकर निवेश करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करनी चाहिए. वहीं, इस मामले में बरामद नकदी और दस्तावेजों के आधार पर Police गिरोह के नेटवर्क और उसके अन्य संभावित अपराधों की भी पड़ताल कर रही है.

–

पीकेटी/एबीएम

Share