Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस सुरक्षा, आरोपी रेहान के दोस्त समीर से की गई पूछताछ

टाइगर श्रॉफ को मिली Police सुरक्षा, आरोपी रेहान के दोस्त समीर से की गई पूछताछ

Mumbai , 20 अक्टूबर . Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद उन्हें Police सुरक्षा दी गई है. Police सूत्रों के अनुसार, हमले से पहले उनके पास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी.

Police सूत्रों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ को अब तक कोई सुरक्षा नहीं दी गई थी, जिसके चलते बिश्नोई गैंग के लिए वह बेहद आसान टारगेट थे. इसके चलते गैंग ने उन पर फायरिंग की. Police के अनुसार, अब तक की जांच में यही सामने आ रहा है कि पहले की वारदातों की तरह इस बार भी दहशत फैलाना और वसूली ही बिश्नोई गैंग का मुख्य मकसद है, हालांकि इस मामले में जांच अभी की जा रही है.

Mumbai Police की प्रोटेक्शन ब्रांच की तरफ से टाइगर को कुछ बॉडीगार्ड और स्थानीय Police स्टेशन की तरफ से एक अधिकारी और कुछ Policeकर्मी दिए गए हैं, हालांकि सुरक्षा की श्रेणी को लेकर अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है.

इससे पहले Monday को Bollywood Actor पर जानलेवा हमले में शामिल होने के शक में तीन संदिग्ध शूटरों को Rajasthan के कोटा रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सफर करते समय हिरासत में लिया गया था. इन संदिग्धों को Rajasthan एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ​​और कोटा सिटी Police के एक संयुक्त अभियान के दौरान पकड़ा गया. इस मामले में हिरासत में लिए गए तीन लोगों में एक नाबालिग भी शामिल है.

आरोपियों में से एक की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले के पिपराइ गांव निवासी ऋतिक कुमार उर्फ ​​रोशन (22) के रूप में हुई है. वह फिलहाल Mumbai के अंधेरी वेस्ट में उर्दू स्कूल के पास रहता है और बाइक राइडर के तौर पर काम करता है. दूसरे आरोपी की पहचान Haryana के सोनीपत निवासी रेहान (18) के रूप में हुई है. तीसरा नाबालिग है.

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच के तहत इन संदिग्धों की पहचान और उनके बैकग्राउंड की छानबीन की जा रही है.

इसी मामले से जुड़ी एक और घटना में सोनीपत Police ने रेहान के दोस्त समीर से पूछताछ की. जांचकर्ता इस मामले से जुड़ी जानकारियां जुटा रहे हैं. इससे पहले, अवैध हथियारों से जुड़े एक मामले में समीर और रेहान दोनों एक साथ जेल में रह चुके हैं.

Police ने समीर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उसके पास जांच से जुड़ी कोई अहम जानकारी है. हालांकि, इस मामले में अब तक उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि समीर को केवल पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था और उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया है. इसके अलावा, Police ने बताया कि आगे की जांच के लिए तीनों संदिग्धों को आज ही Mumbai ले जाया जाएगा.

गौरतलब है कि Sunday को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने मैदान पहुंचे थे. खेल खत्म होने के बाद जब वह अपनी कार से लौट रहे थे, तभी जुहू स्थित पुष्पा नरसी पार्क के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी. फायरिंग के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए. इस घटना में Actor सुरक्षित रहे, जबकि उनके चालक और एक व्यक्ति घायल हो गए.

–

ओपी/एएस

Share