ट्विशा शर्मा केस : समर्थ सिंह को सात दिन की रिमांड पर भेजा गया

Bhopal , 23 मई . द्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस हाई-प्रोफाइल केस में Saturday को आरोपी समर्थ सिंह को सात दिन की Police रिमांड पर भेज दिया गया है.

कोर्ट में सुनवाई शुरू होते ही Police ने आरोपी की 7 दिन की रिमांड की मांग की. Police ने कहा कि मामले में स्पॉट वेरिफिकेशन कराना है, अन्य साक्ष्यों की जब्ती करनी है और विस्तृत बयान दर्ज करने हैं, इसलिए Police कस्टडी जरूरी है. कोर्ट ने Police की दलील मानते हुए 7 दिन की Police रिमांड को मंजूरी दे दी.

इस मामले को लेकर Bhopal के Police कमिश्नर संजय कुमार ने समाचार एजेंसी से कहा कि हमने आरोपियों को तीन नोटिस भेजे लेकिन उन्होंने सहयोग नहीं किया. हमारी कोशिश जल्द से जल्द पूछताछ करने की है. लोगों की ओर से Police की भूमिका पर सवाल उठाने को लेकर Police कमिश्नर ने कहा कि Police ने बिना किसी दबाव के और निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई की है. हमारी कोशिश जल्द से जल्द जांच पूरी करने की है ताकि कोर्ट में चार्जशीट पेश की जा सके.

आरोपी समर्थ सिंह की गिरफ्तारी को लेकर अतिरिक्त डीसीपी अनिल शर्मा ने से बताया कि Bhopal Police टीम जबलपुर में मौजूद थी और हमने जबलपुर Police की भी मदद ली थी, जिसके बाद समर्थ सिंह को गिरफ्तार किया गया. बाद में उसे Bhopal लाया गया.

डीसीपी की ओर से कहा गया कि कानून के अनुसार, निष्पक्ष तरीके से Police ने कर्तव्य का निर्वहन किया है. ये दहेज मृत्यु का मामला था, इसकी जांच करके मामले को दर्ज किया गया. सभी साक्ष्यों को इकठ्ठा किया गया. Police और शासन के निर्देश का क्रमवार पालन किया गया है. Police ने अपने कर्तव्य में कोई ढिलाई नहीं की है. डीसीपी ने बताया कि इस मामले में Police की कार्रवाई में देरी नहीं हुई है क्योंकि कार्रवाई Police ही करती है.

समर्थ की इतने दिनों बाद गिरफ्तारी को लेकर डीसीपी ने कहा कि Police ने पहले दिन से ही प्रकरण के अंतर्गत संपूर्ण कार्रवाई की और आरोपी के गिरफ्तारी के भी संपूर्ण प्रयास किए गए. आरोपी कोई भी Police से बचने की कोशिश करता है, लेकिन ज्यादा दिन नहीं बच पाता. आखिरकार Friday को हमने उसे गिरफ्तार कर लिया.

एसडी/पीएम

Leave a Comment