
नोएडा, 23 मई . नोएडा के फेस-1 थाने की Police ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 25-25 हजार रुपए के इनामी दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया. Police ने दोनों आरोपियों को सेक्टर-14ए स्थित शनि मंदिर के पास से मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पकड़ा.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनस पुत्र अयाज और अमन पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है. दोनों आरोपी लंबे समय से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे थे और उनकी गिरफ्तारी पर Police अधिकारियों द्वारा इनाम घोषित किया गया था. Police के मुताबिक, आरोपी अनस मूलरूप से बिहार के अररिया जिले के ग्राम चिरोहट का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रह रहा था. उसकी उम्र 22 वर्ष बताई गई है.
वहीं, दूसरा आरोपी अमन, नोएडा के सदरपुर कॉलोनी, सेक्टर-45 का निवासी है और उसकी उम्र 24 वर्ष है. फेस-1 की Police के अनुसार, दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं. गैंग लीडर अनस अपने साथी अमन के साथ मिलकर वाहन चोरी, लूटपाट, जानलेवा हमला और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था. Police ने बताया कि दोनों के खिलाफ थाना फेस-1 में गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत मुकदमा दर्ज है. इसके अलावा दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है.
आरोपी अनस के खिलाफ नोएडा के थाना फेस-1 और थाना सेक्टर-20 में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं. वहीं, आरोपी अमन के खिलाफ भी कई संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज पाए गए हैं.
Police रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों अपराधी लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहे थे. नोएडा Police का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और फरार चल रहे अन्य बदमाशों की तलाश भी तेज कर दी गई है.
Police अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
–
पीकेटी/डीकेपी