भिवाड़ी की प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान होने की आशंका

भिवाड़ी, 23 मई . Rajasthan के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित गिरधर रोलरेप प्राइवेट लिमिटेड नामक प्लास्टिक दाना निर्माण कंपनी में Saturday की रात करीब 9:30 बजे भीषण आग लग गई.

जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई और देखते ही देखते कंपनी का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो गया. आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार शहर के कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घटना की सूचना मिलते ही भिवाड़ी नगर परिषद और रीको फायर विभाग की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. हालांकि, प्लास्टिक सामग्री और ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे शुरुआती प्रयासों में आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तिजारा, खैरथल, खुशखेड़ा और आसपास के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों से अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया. देर रात तक दर्जनों फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. आशंका जताई जा रही है कि फैक्ट्री में रखे प्लास्टिक दाने और अन्य रासायनिक पदार्थों ने आग को तेजी से फैलाने में बड़ी भूमिका निभाई. आग की चपेट में आने से फैक्ट्री की इमारत, मशीनरी और तैयार माल पूरी तरह नष्ट हो गया. इससे कंपनी को करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही भिवाड़ी थाना अधिकारी सचिन शर्मा अपनी Police टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. Police और प्रशासन की टीम लगातार राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रही है. अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, जो राहत की बात मानी जा रही है. हालांकि, आग पूरी तरह बुझने और स्थिति सामान्य होने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा सकेगा.

स्थानीय प्रशासन ने आसपास की फैक्ट्रियों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. वहीं, आग लगने के कारणों की जांच आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद शुरू की जाएगी.

एसएके/डीकेपी

Leave a Comment