
Lucknow, 23 मई . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व Chief Minister अखिलेश यादव ने Government पर पीडीए आरक्षण में बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि Government पिछड़ों और दलितों का आरक्षण हड़प गई है.
उन्होंने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलने के बजाय केवल 3.80 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति वर्ग को 21 प्रतिशत की जगह मात्र 16.2 प्रतिशत आरक्षण दिया गया.
Samajwadi Party के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि Government निजीकरण के माध्यम से आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने की साजिश कर रही है और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.
उन्होंने कहा कि सुविधा, सम्मान, आरक्षण और सामाजिक न्याय का रास्ता केवल समाजवादी Government ही सुनिश्चित कर सकती है. अखिलेश यादव ने कहा कि Samajwadi Party की स्थापना समाज में फैली हर तरह की विषमता को समाप्त करने के उद्देश्य से हुई थी, जबकि भाजपा की आर्थिक नीतियों ने अमीर और गरीब के बीच की खाई को और चौड़ा किया है.
उन्होंने आरोप लगाया कि देश की आर्थिक शक्ति कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों के हाथों में समेटी जा रही है. महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त है, लेकिन Government को इसकी कोई चिंता नहीं है.
उन्होंने कहा कि भाजपा Government किसानों, गरीबों और नौजवानों के हित में नहीं, बल्कि बड़े उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है. भाजपा ने किसानों की किस्मत चंद पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख दी है. वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सतर्क रहने का आह्वान किया.
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा मतदाता सूची में गड़बड़ी की साजिश कर सकती है. साथ ही कार्यकर्ताओं को संयमित भाषा और व्यवहार अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि भाजपा Samajwadi Party को बदनाम करने और झूठे आरोपों के जरिए जनता को भ्रमित करने का प्रयास करेगी, लेकिन इस बार उसकी कोई चाल सफल नहीं होगी. अखिलेश यादव ने कहा कि Samajwadi Party सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, जो दूसरों के दुख-दर्द को अपना समझती है.
–
विकेटी/एएसएच