
खगड़िया, 18 मई . बिहार के खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में Monday दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरे एक ऑटो को टक्कर मार दी. इसके बाद दो अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह लोग घायल हो गए. घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.
Police के मुताबिक, यह हादसा मानसी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठाठा गांव के पास हुआ. बताया जा रहा है कि Monday दोपहर यात्रियों से भरा एक ऑटो खगड़िया से महेशखूंट की तरफ जा रही थी. इस दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार में ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. उसमें सवार यात्री दूर जा गिरे.
घटना के वक्त मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग घायलों को बचाने के लिए तुरंत पहुंच गए. इसके बाद ट्रक ने दो अन्य वाहनों में भी टक्कर मार दी. Police अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद Police घटनास्थल पर पहुंच गई. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया.
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है. शवों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. इनमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं. Police ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. मृतकों की संख्या बढ़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है.
–
एमएनपी/वीसी