मुंबई : आम खरीदने के चक्कर में गंवा दिए 20 लाख, सीसीटीवी में कैद चोरी की वारदात

Mumbai , 18 मई . Maharashtra के वाशिम जिले के कारंजा शहर में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर 20 लाख रुपए की नकदी चोरी होने की एक सनसनीखेज घटना Monday को सामने आई. यह पूरी वारदात cctv कैमरे में कैद हो गई है. घटना सुबह करीब 11.30 बजे कारंजा बाईपास स्थित झांसी रानी चौक इलाके में हुई.

जानकारी के मुताबिक, मानोरा निवासी व्यापारी चेतन हेडा ने एक्सिस बैंक से 20 लाख रुपए की नकदी निकाली थी. इसके बाद उन्होंने राधाकृष्ण होटल के सामने अपनी कार खड़ी की. इसी दौरान वे आम खरीदने के लिए सड़क पार कर गए. मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने कार का शीशा तोड़कर नकदी से भरा बैग चंद सेकेंड में लेकर फरार हो गए.

भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया है. Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और cctv फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

बता दें कि चोरी का एक इसी प्रकार का मामला बीते दिन Sunday को दिल्ली से सामने आया था, जहां दिल्ली Police ने एक ऐसे दंपत्ति को गिरफ्तार किया, जो बुजुर्ग यात्रियों को निशाना बनाकर उनसे पैसे चोरी करते थे. आरोपियों की पहचान पति सुरेश (25) और पत्नी रजनी उर्फ अंजली (22) के रूप में हुई है. हाल ही में दोनों आरोपियों ने ई-रिक्शा में यात्रा करके एक बुजुर्ग यात्री से एक लाख रुपए चोरी कर लिए थे.

Police के मुताबिक, पीड़ित ने शिवाजी मार्ग मोती नगर के पास से फन सिनेमा रेड लाइट तक जाने के लिए एक ई-रिक्शा किराए पर लिया था. उसके पास एक छोटा बैग था, जिसमें एक लाख रुपए रखे हुए थे. अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचने के बाद पीड़ित को एहसास हुआ कि उसका बैग फटा हुआ है और उसमें रखे 1 लाख रुपए गायब हैं. इसके बाद पीड़ित ने कीर्ति नगर Police थाने में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद Police ने जांच शुरू कर दी.

Police ने जांच के क्रम में अपराध में संलिप्त ई-रिक्शा भी बरामद किया. अब Police ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है और दोनों से पूछताछ कर मामले के संदर्भ में पूरी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है. Police पूछताछ में आरोपियों ने इस बात को कबूला है कि वो आमतौर पर चोरी करने के लिए बुजुर्ग यात्रियों को ही निशाना बनाते थे. Police ने दोनों के पास से 90 हजार रुपए की राशि भी बरामद की है.

डीके/एबीएम

Leave a Comment