
New Delhi, 13 अगस्त . Union Minister जेपी नड्डा ने Thursday को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया. उन्होंने कहा कि आज हमारा संकल्प ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के निर्माण का है. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश के प्रति समर्पण, राष्ट्रभक्ति और एकता बेहद जरूरी है.
जेपी नड्डा ने कहा, “हम सब जानते हैं कि भाजपा की ओर से 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में ‘तिरंगा यात्रा’ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत देश के हर शहर और गांव में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, जिनमें लोग देशभक्ति के गानों के साथ अपने आप को समावेश कर रहे हैं. सब जानते हैं कि देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर Prime Minister मोदी ने 2022 में यह आह्वान किया था कि यह कोई Governmentी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआंदोलन बनना चाहिए.”
उन्होंने कहा, “आज हर घर पर तिरंगा फहराया जाता है. आज मुझे भी अपने निवास पर परिवार के साथ तिरंगा फहराने का सौभाग्य मिला. मेरे साथ ही देश के करोड़ों लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस जनआंदोलन का हिस्सा बन रहे हैं और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होकर India को आगे बढ़ाने का संकल्प ले रहे हैं.”
नड्डा ने यह भी कहा कि आज हमारा संकल्प ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के निर्माण का है. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश के प्रति समर्पण, राष्ट्रभक्ति और एकता बेहद जरूरी है. इसलिए मैं भी इस तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान के जनआंदोलन में स्वयं को सहभागी मानता हूं और देशवासियों को इसकी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. आइए, हर घर तिरंगा फहराएं और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ ‘विकसित व आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण का संकल्प लें.
वहीं, दिल्ली में Thursday को नागर विमानन मंत्रालय ने ‘हर घर तिरंगा’ पहल के तहत तिरंगा रैली निकाली. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने राजीव गांधी भवन से इस रैली को झंडी दिखाई और इसका नेतृत्व किया.
Union Minister राम मोहन नायडू ने कहा, “पिछले 12 सालों में हमारे देश ने जिस तरह से विकास किया है और हमारे सम्मानित Prime Minister के विजन से आगे बढ़ा है, उसी तरह हमने अपने मंत्रालय में भी कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं. आज एक आम नागरिक भी गर्व के साथ हवाई यात्रा कर सकता है. हम इस सेक्टर को अधिक मजबूत बनाएंगे और इसे आगे ले जाएंगे. हम ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.”
राम मोहन नायडू ने कहा, “आजादी की लड़ाई के दौरान हमारे पूर्वजों के संघर्ष का सम्मान करना और उससे प्रेरणा लेना हमारी जिम्मेदारी है. हमारे सम्मानित Prime Minister ने राष्ट्रगीत के बारे में भी एक अच्छा फैसला लिया था और संसद ने इसे उचित सम्मान दिलाने के लिए एक कानून पास किया था. सभी ने इसे स्वीकार किया है और कश्मीर से कन्याकुमारी तक के लोग राष्ट्रगीत से जुड़े हुए हैं. यह हमारे लिए बहुत अच्छी बात है.”
–
डीसीएच/