
गुवाहाटी, 14 अगस्त . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया. उनके मुताबिक, हम राज्य में शिक्षा प्रणाली को प्रस्तावित ‘असम उच्च शिक्षा परिषद’ के तहत संगठित, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में काम रहे हैं.
सीएम सरमा ने कहा कि परिषद उच्च शिक्षा प्रणाली को संचालित करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा. साथ ही, यह भी सुनिश्चित करेगा कि हमारे संस्थान मजबूती और सुनियोजित तरीके से संचालित हो.
प्रस्तावित परिषद की अहमियत को रेखांकित करते हुए सीएम सरमा ने अपने social media एक्स हैंडल पर किए पोस्ट में कहा कि अब तक हमने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का काम किया है. अब हम एक ऐसी प्रणाली को विकसित करने का काम कर रहे हैं, जो आगे चलकर इसे संचालित करने की दिशा में अहम योगदान दे सके.
सीएम सरमा के मुताबिक, असम राज्य उच्च शिक्षा परिषद राज्य में उच्च शिक्षा को विकसित और व्यवस्थित करने के लिए जल्द ही पूरी रूपरेखा प्रदान करने वाली है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य एक ऐसी प्रणाली बनाना है, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान हो सके. इसके अलावा, इसका मुख्य मकसद यह है कि संस्थाओं को बेहतर बनाया जा सके, ताकि शैक्षणिक परिणाम बेहतर हो सके.
राज्य Government की ओर से मौजूदा समय में शैक्षणिक ढांचों को मजबूत और सुदृढ करने की दिशा में राज्यभर में काम किया जा रहा है. जिसमें उच्च शिक्षा को सुदृढ़ और विकसित करने के जैसे विषय भी शामिल हैं. इस प्रस्तावित परिषद को प्रस्तुत करने के पीछे मुख्य मकसद यह है कि इस तंत्र में सुधार किया जा सके.
सीएम सरमा के मुताबिक, नई संस्थागत फ्रैमवर्क के तहत उच्च शिक्षा प्रणाली को ज्यादा व्यवस्थित और पारदर्शी बनाकर सभी छात्रों को फायदा पहुंचेगा. यह कदम ऐसे वक्त में उठाया गया है, जब उच्च शिक्षा प्रणाली को सुदृढ करने की दिशा में कदम उठाने पर जोर दिया जा रहा है, शैक्षणिक मानकों को बेहतर बनाया जा रहा है और राज्यभर में छात्रों के लिए बेहतर अवसर सृजित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं.
यह काउंसिल आगामी दिनों में छात्रों को संस्थागत और सुनियोजित मंच भी प्रदान कर रही है. इस काउंसिल का मुख्य उद्देश्य यही है कि कैसे भी करके उच्च शिक्षा संस्था की गुणवत्ता और कुशलता में सुधार किया जा सके.
असम Government ने हाल कुछ वर्षों में शिक्षा और कौशल विकास जैसे विषयों को अपने विकास के एजेंडे में शामिल किया है. इस पहल को संस्थागत तंत्र के साथ पारंपरिक संस्थाओं की तरफ बढ़ने के कदम के रूप में देखा जा रहा है.
Chief Minister ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य राज्य में पहले से ही बनाई जा चुकी प्रणाली को संचालित करने की दिशा में एक व्यवस्था तैयार करना है और इस दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं.
इन्हीं सब स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस परिषद को असम के उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण संस्थागत तंत्र के रूप में देखा जा रहा है.
–
एसएचके/पीएम