आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद लगाए देख रहीः अनुराग ठाकुर

शिमला, 29 जून . BJP MP अनुराग ठाकुर ने शिमला के जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किया. इस दौरान पीएम मोदी के नेतृत्व पर बात की और राज्य में स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी पर जोर दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज दुनिया India की ओर उम्मीद लगाए देख रही है.

अनुराग ठाकुर ने से बातचीत में कहा, “ऐसा नहीं है कि जब आप भगवान के चरणों में आते हैं, तो सिर्फ कुछ मांगने ही आते हैं. जाखू हनुमान मंदिर एक बहुत पुरानी जगह है. अगर आप इसके आस-पास के खूबसूरत नजारों को देखें, तो आपके अंदर अपने आप ही सकारात्मक ऊर्जा का एहसास जाग उठता है. मेरा मानना ​​है कि जो कोई भी शिमला आता है और जाखू मंदिर नहीं जाता, उसकी यात्रा एक तरह से अधूरी रह जाती है.”

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘India की तरफ दुनिया देख रही है. India दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है. यहां सबसे अधिक आबादी है. हर क्षेत्र में India आत्मनिर्भर है और 2047 तक India को विकसित बनाने के लिए Prime Minister Narendra Modi ने संकल्प लिया है. Prime Minister ने हमें 12 साल तक नेतृत्व दिया. Prime Minister के कुशल नेतृत्व ने देश को कोविड, पश्चिम एशिया संकट जैसी चुनौतियों से बाहर निकला. मैं हनुमानजी से प्रार्थना करता हूं कि Prime Minister को और शक्ति दें.”

सांसद ने आगे कहा, “Himachal Pradesh सुंदर और देवभूमि है. यहां दुनिया भर से पर्यटक आते हैं. लेकिन जिम्मेदार पर्यटक जरूर होना चाहिए. पर्यटक और स्थानीय लोग प्लास्टिक का उपयोग कर रास्ते में न फेंकें, इससे नाले जाम होते हैं और सड़के गंदी हो जाती हैं. टोक्यों में एक भी डस्टबिन देखने को बाहर नहीं मिलता है. लोग वहां समझदार हैं और कचरे को सड़क पर नहीं फेंकते हैं. जापान के लोग किसी देश के स्टेडियम मैच देखने जाते हैं तो अपने स्टैंड को साफ करके जाते हैं, जिससे उनके देश के छवि अच्छी हो. Prime Minister भी लोगों से अपील करते हैं कि अपनी जिम्मेदारियों को समझें और साफ-सुथरा बनाएं. सभी लोगों को अपने शहर और देश को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान देना चाहिए.”

ओपी/एएस

Leave a Comment