बंगाल की कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए बदलनी होगी सरकार: धर्मेंद्र प्रधान

बारानगर, 21 अप्रैल . पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर Tuesday को Union Minister धर्मेंद्र प्रधान ने बारानगर से भाजपा उम्मीदवार सजल घोष के समर्थन में चुनावी प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने भरोसा जताया कि बंगाल का माहौल भाजपा के पक्ष में है और बंगाल की कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए Government बदलनी होगी.

मीडिया से बातचीत के दौरान Union Minister धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बंगाल में चुनाव निष्पक्ष तरीके से होने चाहिए. क्योंकि ममता बनर्जी के पैरों तले से जमीन खिसक गई है. उन्होंने लोगों के लिए काम नहीं किया है और उन्हें धोखा दिया है, इसलिए लोग उनके खिलाफ हो गए हैं. हार के डर से ममता बनर्जी घबरा गई हैं और संवैधानिक संस्थाओं को गालियां दे रही हैं. बंगाल में कानून-व्यवस्था अच्छी नहीं है, इसे ठीक करना होगा और Government बदलनी होगी.

विपक्षी दलों द्वारा महिलाओं के आरक्षण का विरोध किए जाने पर Union Minister धर्मेंद्र प्रधान ने ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा कि वे खुद एक महिला हैं, लेकिन वे नहीं चाहती हैं कि आधी आबादी को हक मिले. भाजपा महिलाओं को आरक्षण दिलाकर रहेगी.

उन्होंने एक्स पोस्ट में बताया कि बारानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सजल घोष के समर्थन में बारानगर में शोभा यात्रा के दौरान लोगों की जबरदस्त भागीदारी देखकर मैं बहुत अभिभूत हूं. सड़कों पर जो गर्मजोशी और पक्का इरादा दिखाई दे रहा है, वह बदलाव की बढ़ती चाहत को दिखाता है. एक ऐसा बदलाव जो गरिमा, सुरक्षा और जवाबदेह शासन पर आधारित है. टीएमसी द्वारा भाजपा के इरादों को गलत तरीके से पेश करने की बार-बार की कोशिशों के बावजूद पश्चिम बंगाल के लोग डर और फूट की राजनीति को लगातार नकार रहे हैं और ऐसे नेतृत्व पर भरोसा जता रहे हैं जो उनकी उम्मीदों को समझता है.

धर्मेंद्र प्रधान ने आगे लिखा कि ममता दीदी चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, वे बंगाल की जनता को गुमराह करने में कामयाब नहीं होंगी. इस बार बंगाल की जनता ही इस महान धरती का भविष्य तय करेगी. पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सुरक्षा, अवसर, पहचान के सम्मान और समावेशी विकास के माध्यम से बंगाल की लंबे समय से चली आ रही आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment