पहले चरण में टीएमसी की सीटें हुईं आधी, दूसरे चरण में होगा सूपड़ा साफ: नकवी

New Delhi, 28 अप्रैल . भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बंगाल से ममता की विदाई तय है.

New Delhi में से बातचीत में नकवी ने कहा कि टीएमसी और उसका पूरा गिरोह अच्छी तरह जानता है कि पहले चरण के मतदान में उनकी सीटें आधी हो गई हैं और दूसरे चरण में उनका पूरी तरह सूपड़ा साफ होने वाला है.

उन्होंने कहा कि जब उन्हें यह एहसास हो गया है तो ऐसे अराजक और हंगामे भरे माहौल में चुनाव आयोग जैसी संस्था अगर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और स्वतंत्र वातावरण में चुनाव कराने का प्रयास कर रही है, तो उस पर सवाल उठाना और आरोप लगाना टीएमसी की पुरानी आदत है. लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा.

नकवी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन से मुक्ति पाना चाहती है. लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए बदलाव का मन बना लिया है और आगे भी करेंगे.

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि रामराज्य केवल कहने के लिए नहीं, बल्कि लोगों के लिए होता है. हिंदू धर्म ही हिंदुस्तान है.

India दुनिया की सबसे प्राचीन और महान सभ्यता है. सनातन संस्कृति को यह साबित करने की कोई जरूरत नहीं कि India सनातन है या हिंदू राष्ट्र है. यह तो India के लोगों की आत्मा है. जो लोग इस आत्मा पर प्रहार करते हैं, वे कभी सफल नहीं होते.

नकवी ने Prime Minister Narendra Modi द्वारा बंगाल के मतदाताओं को लिखे गए पत्र का भी जिक्र किया और कहा कि बंगाल हमेशा से क्रांति की भूमि रही है. उन्होंने टीएमसी Government पर बंगाल की जनता के साथ घोर विश्वासघात करने का आरोप लगाया.

बिहार में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर चल रही बहस पर नकवी ने कहा कि वंदे मातरम् भारतीय राष्ट्र की आत्मा है. इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए.

आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी काम करने में जीरो और दिखावे में हीरो है. अब पार्टी में फूट पड़नी शुरू हो गई है. काम करने के लिए कुछ नहीं बचा तो धरना देने की योजना बना रही है.

डीकेएम/पीएम

Leave a Comment