भोपाल: दिग्विजय सिंह और मोहन यादव की मुलाकात, किसान हितों पर हुई चर्चा

Bhopal , 1 मई . Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह Friday को Bhopal स्थित Chief Minister निवास पहुंचे और वर्तमान Chief Minister डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की. यह मुलाकात औपचारिक होने के साथ-साथ किसानों की समस्याओं को लेकर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

दिग्विजय सिंह ने इस दौरान प्रदेश के किसानों की समस्याओं, खासकर गेहूं उपार्जन से जुड़ी दिक्कतों को Chief Minister के सामने रखा. उन्होंने बताया कि कई जगहों पर किसानों को स्लॉट बुकिंग, खरीद केंद्रों पर भीड़ और समय पर उपज बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने Chief Minister से आग्रह किया कि इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो.

Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने इस पर जानकारी दी कि राज्य Government गेहूं उपार्जन को लेकर पूरी तरह सतर्क है और किसानों की सुविधा के लिए हर जरूरी व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि अब तक 80 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुक हो चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. Chief Minister ने यह भी कहा कि वे खुद इस पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि कहीं कोई गड़बड़ी या परेशानी न हो.

इस मुलाकात में सिर्फ किसानों के मुद्दे ही नहीं, बल्कि एक धार्मिक आयोजन का आमंत्रण भी दिया गया. पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह ने Chief Minister को अपने गृह क्षेत्र राघौगढ़ के ग्राम भैंसाना में होने वाले 151 कुंडीय “श्रीराम महायज्ञ” का आमंत्रण दिया. यह भव्य धार्मिक आयोजन 18 मई से 28 मई के बीच आयोजित किया जाएगा. खास बात यह है कि दिग्विजय सिंह और उनका परिवार इस महायज्ञ के संरक्षक के रूप में जुड़े हुए हैं.

इस मुलाकात की जानकारी Chief Minister कार्यालय ने भी अपने आधिकारिक social media प्लेटफॉर्म पर साझा की. वहां बताया गया कि दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई और मुख्य रूप से गेहूं उपार्जन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर बातचीत की गई.

पीआईएम/एएस

Leave a Comment