
Patna, 19 अप्रैल . पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. Union Minister गिरिराज सिंह ने पीएम मोदी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि बिल्कुल टीएमसी के गुंडों को सावधान हो जाना चाहिए. 4 मई के बाद निश्चित तौर पर इलाज किया जाएगा.
पीएम मोदी ने बंगाल की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं टीएमसी के सभी गुंडों, सिंडिकेट, भ्रष्टाचारियों को एक आखिरी मौका देता हूं. 29 अप्रैल से पहले अपने-अपने थाने में आत्मसमर्पण कर लो, क्योंकि 4 मई के बाद कोई भी बच नहीं पाएगा.
पीएम मोदी के बयान का समर्थन करते हुए Union Minister गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी Government पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि टीएमसी की Government जनमत की Government नहीं है, बल्कि गुंडागर्दी की Government है.
गिरिराज सिंह ने कहा कि टीएमसी के गुंडे सावधान हो जाएं. वोटरों को डरा-धमकाकर वोट बटोरने की कोशिश न करें. 4 मई के बाद सभी का इलाज किया जाएगा.
उन्होंने टीएमसी के गुंडों को चेतावनी दी कि चुनाव के बाद कोई नहीं बचेगा.
उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस 1996 से ही महिलाओं के आरक्षण बिल को लटकाने का काम कर रही है.
गिरिराज सिंह ने सीएम ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि महिलाओं के साथ जो धोखा किया जा रहा है, महिलाएं इसका जवाब देंगी. ममता बनर्जी को चुनाव में इसका पता चल जाएगा.
उन्होंने आगे कहा कि Narendra Modi का दृढ़ संकल्प है. भले ही अभी तक समर्थन नहीं था, जो लोग आधी आबादी (महिलाओं) के अधिकार छीनने पर जश्न मना रहे हैं, उन्हें पछताना पड़ेगा.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और हमारी भाजपा की Government पर करोड़ों माताओं-बहनों का अटूट विश्वास और आशीर्वाद है. महिला आरक्षण की राह में रोड़ा अटकाने वाली मानसिकता को जनता भली-भांति समझती है और आने वाले समय में अपने वोट की चोट से इसका करारा जवाब देगी.
–
डीकेएम/डीकेपी