
Patna, 3 मई . बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए सड़क हादसे पर Chief Minister सम्राट चौधरी ने दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है.
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने Sunday को मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर में सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की हुई असामयिक मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है.
Chief Minister ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. Chief Minister ने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 4-4 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है.
Police के मुताबिक, यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर रतनपुर के पास हुई है. ट्रक ट्रेलर लाइन होटल के सामने फोरलेन पर मुख्य लेन में खड़ा था. इसी दौरान एक कार तेजी से मुजफ्फरपुर शहर की ओर से आ रही थी. इसी समय बताया गया कि एक बाइक चालक बाइक लेकर सड़क क्रॉस करने लगा. कार चालक ने बाइक सवार को बचाने में अपने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क पर मेन लेन में खड़े ट्रक ट्रेलर में पीछे से कार की सीधी टक्कर हो गई.
इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए. कार पर आगे में दो और पीछे में दो युवक सवार थे. चारों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए. भीड़ के जमा होने के बाद इस सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ.
घटना को लेकर मुजफ्फरपुर के ग्रामीण Police अधीक्षक राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में कार पर सवार चार लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद Police भी घटनास्थल पर पहुंच गई. Police ने बड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को कार से बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. इस सड़क मार्ग पर भी आवागमन बहाल कर दिया गया है. Police पूरे मामले की जांच कर रही है.
–
डीकेपी/