
आसनसोल, 19 अप्रैल . तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद और Actor शत्रुघ्न सिन्हा ने महिला आरक्षण बिल (संविधान 131वां संशोधन विधेयक) को लेकर Prime Minister Narendra Modi की हालिया टिप्पणियों और राष्ट्र के नाम संबोधन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इसे ‘Political ड्रामा’ और ‘झूठ का पुलिंदा’ बताया.
आसनसोल के जमुड़िया विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी उम्मीदवार हरेराम सिंह के समर्थन में चुनावी रैली के बाद मीडिया से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि Prime Minister एक ‘शानदार Actor’ हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी का भावनात्मक भाषण और राष्ट्र के नाम संबोधन चुनावी फायदे के लिए किया गया नौटंकी है.
सिन्हा ने कहा, “महिला आरक्षण बिल 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका था. अब इसमें परिसीमन का मुद्दा जोड़कर जानबूझकर देरी की जा रही है. Prime Minister इस मुद्दे का Politicalरण कर रहे हैं. यह साफ साजिश है, जो अब बेनकाब हो चुकी है.”
उन्होंने Prime Minister पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया. सिन्हा बोले, “चुनाव के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के सामने खड़े होकर ऐसे Political बयान देना सही नहीं है.”
शत्रुघ्न सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि यदि Prime Minister वास्तव में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर इतने चिंतित हैं, तो उन्हें पद छोड़कर किसी महिला नेता को कमान सौंप देनी चाहिए. उन्होंने पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी का उदाहरण देते हुए कहा कि ममता जी राज्य को अच्छी तरह संभाल रही हैं और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.
सिन्हा ने मोदी के भावनात्मक अपील को ‘मगरमच्छ के आंसू’ करार दिया और आरोप लगाया कि यह बड़े मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है. उन्होंने कहा कि भाजपा के पिछले प्रयासों में भी बहुमत की कमी के कारण बिल पास नहीं हो सका था.
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावी प्रचार जोरों पर है. शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के लिए प्रचार कर रहे हैं और आसनसोल क्षेत्र में सक्रिय हैं.
–
एससीएच