दिल्ली: आईएसआई से जुड़े तीन आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर से जुड़े तार

New Delhi, 30 नवंबर . दिल्ली Police की स्पेशल सेल ने Pakistan की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक खतरनाक टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी Pakistan में बैठे कुख्यात गैंगस्टर-शहजाद भट्टी के सीधे संपर्क में थे. सभी गिरफ्तार आरोपी उत्तर India के अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं.

बताया जा रहा है कि आतंकी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर India के कई शहरों में बड़े आतंकी हमले की फिराक में थे. इनके निशाने पर खास तौर पर दिल्ली में बड़े धार्मिक स्थल, भीड़भाड़ वाले बाजार और वीआईपी इलाके थे.

दिल्ली Police की स्पेशल सेल पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और आगे की जांच जारी है.

इससे पहले Pakistanी गैंगस्टर शहजाद भट्टी का नाम हाल ही में अनमोल बिश्नोई मामले में सामने आया था. दरअसल, अनमोल बिश्नोई ने भट्टी से खुद को जान का खतरा बताया था और Government से सुरक्षा की मांग की थी.

Saturday को गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने एनआईए कोर्ट में शहजाद भट्टी से खुद की जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी. अनमोल ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर बताया कि Pakistanी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से उसकी जान को बड़ा खतरा है. social media पर आए एक वीडियो में अनमोल और उसके परिवार को खुलेआम हत्या की धमकी दी गई थी.

अनमोल की ओर से कहा गया कि यह पहली बार नहीं है जब इस गैंगस्टर ने ऐसी धमकी दी हो. मार्च 2025 में भी जालंधर में एक यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमला इसी गैंगस्टर की वीडियो धमकियों के बाद हुआ था. धमकी देने वाले गैंगस्टर ने उस हमले की जिम्मेदारी भी ली थी, इसलिए यह खतरा मजाक नहीं, बल्कि असली और गंभीर माना जा रहा है.

एससीएच/वीसी

Leave a Comment