पटना में स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, प्रतिबंधित 500 रुपए के 90 नोट भी बरामद

Patna, 23 अप्रैल . बिहार की राजधानी Patna के रूपसपुर थाना क्षेत्र में Wednesday को Patna Police ने छापेमारी कर एक मकान से मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. Police ने इस मामले में तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. इनके पास से प्रतिबंधित 500 रुपए के कई नोट भी बरामद किए गए हैं.

Police के एक अधिकारी ने बताया कि Police को गुप्त सूचना मिली थी कि रूपसपुर थानांतर्गत न्यू शिवाजी नगर, दीघा-खगौल नहर रोड स्थित एक मकान में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है. इसी सूचना के आधार पर संबंधित मकान की घेराबंदी कर तलाशी ली गई.

नगर Police अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 158 ग्राम स्मैक, चार मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड और 9,000 रुपये नकद बरामद किए गए. यहां से Police ने India Government द्वारा प्रतिबंधित 500 रुपये के 90 नोट भी बरामद किए गए हैं. मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान अभिमन्यु सिंह, राज नारायण चौबे और सुरेश कुमार सिंह के रूप में हुई है. इस मामले की एक प्राथमिकी रूपसपुर थाना में दर्ज कराई गई है. Police इन लोगों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाते थे और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी.

Patna Police का दावा है कि Patna में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में Police को लगातार सफलता मिल रही है. दावा किया गया है कि पिछले तीन महीनों के दौरान करीब 45 करोड़ रुपए से अधिक के नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं. यह कार्रवाई शहर में तेजी से फैल रहे ड्रग नेटवर्क पर कड़ा प्रहार मानी जा रही है.

6 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में Police को 9,370 यूनिट नशीले इंजेक्शन और 5,537 यूनिट कोडीन युक्त कफ सिरप मिले हैं. इसके अलावा एंटीबायोटिक और एंटी-वेनम जैसी दवाएं भी बरामद की गईं.

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment