आईपीएल 2026: सीएसके के खिलाफ एमआई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्रशांत वीर की वापसी

Mumbai , 23 अप्रैल . आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में Thursday को Mumbai इंडियंस (एमआई) की भिडंत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ हो रही है. वानखेड़े के मैदान पर एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

Mumbai इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. टॉस जीतने के बाद कप्तान हार्दिक ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. हमें ऐसा मैच चाहिए था जिसमें हर कोई आकर अपना योगदान दे सके. पिछले मुकाबले में हमने बस अपना बेस्ट देने का प्रयास किया. हम बस मुकाबले का लुत्फ उठाना चाहते थे और चीजें हमारे हिसाब से हुईं. हमने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है.”

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में मैथ्यू शॉर्ट की जगह पर प्रशांत वीर को जगह दी है. टॉस हारने के बाद कप्तान ऋतुराज ने कहा, “हम भी पहले गेंदबाजी करते, लेकिन यह 50-50 वाला फैसला था. यह एक अच्छा विकेट लग रहा है और यहां वानखेड़े स्टेडियम में आपको अच्छी बैटिंग करनी होगी, चाहे आप पहले बैटिंग कर रहे हों या गेंदबाजी. हम बस अच्छी बल्लेबाजी करना चाहते हैं. हम सच में बहुत अच्छा कर रहे हैं. बस बात यह है कि हम कुछ मौकों का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं. शॉर्ट की जगह पर प्रशांत वीर खेल रहे हैं.”

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में Mumbai इंडियंस ने इस सीजन अब तक खेले 6 मुकाबलों में से सिर्फ 2 जीते हैं, जबकि 4 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. आखिरी मुकाबले में Gujarat टाइटंस के खिलाफ टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था. तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी, जबकि नमन धीर ने भी 45 रनों का योगदान दिया था. हालांकि, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. एमआई की ओर से गेंदबाजी में अश्वनी कुमार ने आखिरी मुकाबले में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. वहीं, गजनफर और सैंटनर ने भी बढ़िया गेंदबाजी की थी.

दूसरी तरफ, चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. टीम का गेंदबाजी अटैक चिंता का विषय जरूर रहा है. हालांकि, अंशुल कंबोज ने बढ़िया गेंदबाजी की है और वह 6 मुकाबलों में 13 विकेट निकाल चुके हैं. वहीं, बल्लेबाजी में संजू सैमसन अच्छी लय में दिखाई दिए हैं. हालांकि, आयुष म्हात्रे का इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होना सीएसके के लिए बड़ा झटका है, जो इस सीजन अच्छी लय में दिख रहे थे.

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी.

Mumbai इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर और अश्वनी कुमार.

एसएम/डीकेपी

Leave a Comment