Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध

बिहार : पूर्वी चंपारण में 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कार और नकदी भी जब्त

बिहार : पूर्वी चंपारण में 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कार और नकदी भी जब्त

मोतिहारी, 5 अगस्त . पूर्वी चंपारण जिले की कुंडवा चैनपुर थाना Police ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 किलोग्राम गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से एक कार, तीन मोबाइल फोन और 10,800 रुपये नकद भी बरामद किए हैं.

अनुमंडल Police पदाधिकारी, सिकरहना अभिषेक कुमार ने Wednesday को बताया कि Police को गुप्त सूचना मिली थी कि बसंतपुर गांव की ओर से एक कार में गांजा लेकर चकिया की तरफ तस्करी की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद उनके नेतृत्व में Police टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए बसा खुर्द सैनिक रोड पर वाहन की घेराबंदी कर छापेमारी की गई.

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान कार सवार दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से 54 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ, तीन मोबाइल फोन, 10,800 रुपये नकद और एक कार बरामद की गई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के गंगा सिरिसिया निवासी कमलेश कुमार तथा मुजफ्फरपुर निवासी संजय कुमार तिवारी के रूप में हुई है.

Police अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनकी निशानदेही पर बसंतपुर निवासी विनोद मुखिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया. तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

उन्होंने कहा कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत कुंडवा चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. Police यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था.

Police ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

–

एमएनपी/एसके

Share