
Patna, 3 जून . बिहार की राजधानी Patna में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ और गार्ड के साथ मारपीट के मामले में Police ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद भी शामिल बताए जा रहे हैं.
Police सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. Police के मुताबिक, Tuesday की रात में करीब 10:10 बजे कदमकुंआ थानांतर्गत खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर कुछ लोगों द्वारा पथराव एवं तोड़फोड़ किए जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई. सूचना मिलने के बाद Police की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई.
घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ करने एवं आसपास लगे cctv कैमरों के फुटेज को देखने के बाद Police को यह जानकारी मिली कि पास के ही ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े 15 से 20 लोगों द्वारा पथराव एवं तोड़फोड़ किया गया है. Police ने साफ कर दिया कि cctv फुटेज को देखने के बाद स्पष्ट है कि फायरिंग नहीं की गई है.
Police के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के दौरान कोचिंग में कार्यरत गार्ड के साथ मारपीट भी की गई थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग के एक कर्मचारी द्वारा एक प्राथमिकी संबंधित थाना में दर्ज कराई गई है.
इस मामले में Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद और तोड़फोड़ में पहचाने गए अभिषेक और गौरव की गिरफ्तारी की है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस मामले में शामिल अन्य चार-पांच लोगों की भी पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
इससे पहले भी खान सर के कोचिंग पर 10 मई 2019 को भी निशाना बनाकर देसी बम से हमला किया गया था. उस समय सुबह करीब 10 बजे कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान जीएस रिसर्च सेंटर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने लगातार दो देसी बम फेंके थे.
–
एमएनपी/एएस