भारत–किर्गिस्तान आर्थिक संबंधों को नई दिशा देने पर चर्चा, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर

बिश्केक (किर्गिस्तान), 3 जून . भारत-किर्गिस्तान के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से राजधानी बिश्केक में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में India की ओर से वरिष्ठ प्रतिनिधियों और किर्गिस्तान Government के अर्थव्यवस्था एवं वाणिज्य मंत्री बैकिट सिडिकोव के बीच व्यापार, उद्योग और निवेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई.

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे एच.डी. कुमारस्वामी ने Wednesday को एक्स पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है. बताया कि यह बातचीत “रचनात्मक और सकारात्मक माहौल में हुई, जिसमें भविष्य में सहयोग के कई नए क्षेत्रों पर विचार किया गया.”

India के किर्गिस्तान में राजदूत एच.ई. बिरेंद्र सिंह यादव भी उपस्थित रहे. उनकी उपस्थिति ने द्विपक्षीय संबंधों को कूटनीतिक स्तर पर और मजबूती प्रदान की.

कुमारस्वामी ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India लगातार अपने साझेदार देशों के साथ संबंधों को मजबूत कर रहा है और वैश्विक मंच पर आर्थिक सहयोग के नए रास्ते खोल रहा है. भारत–किर्गिस्तान साझेदारी न केवल दोनों देशों की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता और विकास के लिए भी लाभकारी साबित होगी.”

बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत–किर्गिस्तान आर्थिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता जताई. चर्चा का मुख्य फोकस व्यापार विस्तार, विनिर्माण क्षेत्र में सहयोग, औद्योगिक विकास और निवेश के नए अवसरों की पहचान पर रहा. दोनों देशों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि आपसी सहयोग बढ़ाने से आर्थिक विकास को गति मिलेगी और दोनों देशों के लिए नए अवसर सृजित होंगे.

मध्य एशिया में India की बढ़ती आर्थिक सक्रियता से व्यापारिक अवसरों का विस्तार होगा और ऊर्जा, उद्योग तथा इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा मिलेगी. दोनों देशों ने भविष्य में नियमित संवाद और उच्च स्तरीय बैठकों के माध्यम से आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई है.

केआर/

Leave a Comment