चुनाव आयोग के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मीडिया की भूमिका और चुनावी नवाचारों पर वैश्विक मंथन

New Delhi, 3 जून . New Delhi स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट में India निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन Wednesday को शुरू हुआ. इस सम्मेलन में चुनावी प्रक्रियाओं और अभियानों में मीडिया की भूमिका से जुड़ी वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं और नवाचारों पर चर्चा की जाएगी.

इस सम्मेलन का उद्देश्य चुनाव प्रबंधन में मीडिया के उपयोग, चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय अनुभवों को साझा करना और बेहतर मानकों को विकसित करना है.

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि India निर्वाचन आयोग 100 करोड़ से अधिक मतदाताओं तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) सहित जमीनी स्तर के चुनावी कार्यकर्ताओं को नियमित प्रशिक्षण प्रदान करता है.

उन्होंने कहा कि हाल के राज्य विधानसभा चुनावों में मतदाताओं की रिकॉर्ड भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है.

इस सम्मेलन में 480 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ), निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ), विषय विशेषज्ञ, शिक्षाविद, शोधकर्ता और चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) के सदस्य शामिल हैं. प्रतिभागी चुनावी संचार, मीडिया प्रबंधन और डिजिटल युग में चुनावी पारदर्शिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे.

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा व्यावहारिक और ज्ञान-आधारित वैश्विक संसाधन तैयार करना है, जो चुनाव प्रबंधन के विभिन्न आयामों में अंतरराष्ट्रीय अनुभवों, आदर्श मानकों और सर्वोत्तम प्रथाओं को दर्ज कर सके. यह संसाधन 23 जनवरी को आयोजित ‘लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर India अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ में अपनाई गई ‘दिल्ली घोषणा’ के तहत तैयार की जा रही अंतिम विषयगत रिपोर्ट में योगदान देगा.

चर्चाओं में मीडिया अभियानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिनमें गलत सूचना और दुष्प्रचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बने डीपफेक और सिंथेटिक मीडिया, गैर-पारदर्शी डिजिटल Political विज्ञापन और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के नियमन से जुड़े विषय शामिल हैं.

यह दो दिवसीय सम्मेलन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस की 2026 में India की अध्यक्षता के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है.

एसएचके/वीसी

Leave a Comment