रांची में शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार

रांची, 5 मार्च . रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब दुकान पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए Thursday को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना के बाद से इलाके में फैली दहशत के बीच Police लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. बीते 3 मार्च की रात कुछ बदमाश अचानक अनगड़ा क्षेत्र स्थित एक शराब दुकान के पास पहुंचे और दुकान को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने करीब पांच राउंड फायरिंग की. अचानक हुई गोलीबारी से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था.

घटना की सूचना मिलने के बाद Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान Police को दुकान में लगे cctv कैमरों का फुटेज मिला, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई थी. फुटेज के आधार पर Police ने आरोपियों की पहचान की और उनकी तलाश में छापेमारी शुरू की.

Police के मुताबिक इस घटना को देव सिंह मुंडा और उसके दो साथियों ने अंजाम दिया था. अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि cctv फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी देव सिंह मुंडा की पहचान की गई. इसके बाद Police टीम ने लगातार छापेमारी अभियान चलाया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की मंशा और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिल सके. Police यह भी जांच कर रही है कि फायरिंग के पीछे रंगदारी, आपसी विवाद या कोई अन्य कारण तो नहीं था.

एसएनसी/एससीएच

Leave a Comment