रांची: हटिया स्टेशन पर मानव तस्कर के कब्जे से तीन नाबालिग मुक्त, आरोपी गिरफ्तार

रांची, 26 अप्रैल . रेलवे सुरक्षा बल ने रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पर तीन नाबालिग बच्चों को मानव तस्कर के चंगुल से मुक्त कराया है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

आरपीएफ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, हटिया स्टेशन के मुख्य द्वार पर चेकिंग के दौरान Police ने एक संदिग्ध युवक के साथ तीन बच्चों को देखा.

पूछताछ में पता चला कि पश्चिम बंगाल का पुरुलिया निवासी 27 वर्षीय नयन कुमार इन बच्चों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर Bengaluru ले जा रहा था. ये सभी ट्रेन संख्या 18367 से रवाना होने वाले थे.

बच्चों ने बताया कि वे आरोपी को पहले से नहीं जानते थे, लेकिन गांव के अन्य बच्चों को भी इसी तरह काम के बहाने बाहर ले जाया गया है. गिरफ्तार आरोपी नयन कुमार ने Police के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने बताया कि वह Bengaluru के कंस्ट्रक्शन साइट्स पर मजदूर सप्लाई करता है और इसके बदले उसे हर मजदूर पर 300 से 400 रुपये का मासिक कमीशन मिलता है.

आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि वह हरिहर कुमार नामक व्यक्ति के इशारे पर काम करता है, जो गरीब परिवारों को पैसों का लालच देकर बच्चों को भेजने के लिए तैयार करता है. जांच में पता चला कि घटना के दिन ही आरोपी के फोनपे पर 25,000 रुपये भेजे गए थे.

Police ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, बच्चों के पहचान पत्र (आधार कार्ड की प्रतियां) और रेलवे टिकट जब्त किए हैं. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी नयन कुमार को आगे की कार्रवाई के लिए एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) कोतवाली, रांची को सौंप दिया गया है.

वहीं, रेस्क्यू किए गए तीनों बच्चों को सुरक्षित ‘बालाश्रय’ रांची भेज दिया गया है. मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस सफल अभियान में हटिया पोस्ट कमांडर, महिला सेल रांची की निरीक्षक कुजूर, एसआई दीपक कुमार, उज्ज्वल कुमार, सुनीता तिर्की सहित पी. पान, एम. बिस्वास, एस. पी. टोप्पो और मोहिनी साहू समेत अन्य जवानों का सराहनीय योगदान रहा.

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment