
New Delhi, 23 जून . Haryana के Chief Minister नायब सैनी और Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने Tuesday को New Delhi में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में पानी के विभिन्न मुद्दों पर बैठक की.
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि आज की बैठक में Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा और Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी दोनों मौजूद थे. दोनों मुख्यमंत्रियों ने 1994 में हुए समझौते के तहत Haryana के अतिरिक्त पानी के मुद्दे पर चर्चा की. आज इस बात पर सहमति बनी कि एक नया समझौता किया जाएगा ताकि यह पक्का किया जा सके कि Rajasthan को उतना पानी मिले जितना उसे मूल रूप से समझौते के तहत आवंटित किया गया था. पानी को पाइपलाइन के जरिए Rajasthan तक पहुंचाया जाएगा और दोनों राज्य इस व्यवस्था पर सहमत हो गए हैं. उम्मीद है कि अगले Monday तक समझौते पर हस्ताक्षर हो जाएंगे. Monday को Prime Minister Narendra Modi की मौजूदगी में समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए जाएंगे और उसका आदान-प्रदान होगा. आज इस फैसले को अंतिम रूप दे दिया गया है.
सीएम सैनी ने बताया कि बैठक में Haryana एवं Rajasthan के मध्य जल वितरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई. हमारा प्रयास है कि संवाद और सहयोग की भावना के साथ जल संसाधनों के न्यायसंगत एवं प्रभावी प्रबंधन की दिशा में सार्थक समाधान सुनिश्चित किए जाएं.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व और जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के प्रयासों से लगातार बैठकें हो रही हैं. इन बैठकों का मकसद जल प्रबंधन और यह सुनिश्चित करना है कि पानी हर व्यक्ति तक पहुंचे. लखवार, किशाऊ और रेणुका बांध परियोजनाओं पर सहमति बन गई है. इसके परिणामस्वरूप, इन परियोजनाओं से पानी उपलब्ध होगा और Rajasthan , दिल्ली और Haryana के लोगों को इसका लाभ मिलेगा. इस पानी को Rajasthan तक कैसे पहुंचाया जाए, इस पर चर्चा हो रही है. हाल की चर्चाओं में इस बात पर भी सहमति बनी कि मानसून के दौरान बेकार बह जाने वाले बारिश के पानी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए और उसे इस तरह से निर्देशित किया जाना चाहिए कि Rajasthan को भी लाभ हो.
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने कहा कि बैठक में साथ यमुना जल परियोजना को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में एमओए के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई. इस अवसर पर किशाऊ बांध परियोजना से संबंधित विषयों पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ. पीएम मोदी के मार्गदर्शन, दूरदर्शी नेतृत्व तथा Rajasthan के परिजनों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण वर्षों पुरानी यह बहुप्रतीक्षित परियोजना अब साकार होने की दिशा में तेजी से अग्रसर है. हमारी Government केंद्र एवं Haryana Government के सहयोग से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है. यह परियोजना शेखावटी क्षेत्र को पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ किसानों की सिंचाई संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति भी करेगी तथा क्षेत्र के विकास, समृद्धि एवं खुशहाली को नई गति प्रदान करेगी.
उन्होंने कहा कि मैं Prime Minister Narendra Modi को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने दशकों से अटके हुए प्रोजेक्ट्स को तेजी से आगे बढ़ाया है. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश भर में कई पुराने मुद्दों, खासकर राज्यों के बीच पानी के विवादों को सुलझाया जा रहा है. चाहे Rajasthan और Madhya Pradesh, Haryana और Rajasthan , Himachal Pradesh और उत्तर प्रदेश, Himachal Pradesh और उत्तराखंड, या Haryana, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच का मामला हो, लगातार नई योजनाएं बनाई और लागू की जा रही हैं. साथ ही Prime Minister मोदी के नेतृत्व में वर्षों से अनसुलझे विवादों को भी सुलझाया जा रहा है. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और Haryana के Chief Minister नायब सैनी का धन्यवाद करना चाहता हूं. Rajasthan लंबे समय से यमुना के पानी में अपना हिस्सा मांग रहा था और 1994 में लिए गए मूल फैसले को अब सभी संबंधित अधिकारियों के बीच बातचीत के जरिए आगे बढ़ाया गया है.
–
डीकेएम/वीसी