फिलीपींस के स्कूल में फायर‍िंग, तीन बच्चों की मौत; दो छात्र गिरफ्तार

मनीला, 22 जून . फिलीपींस के सुरक्षा अधिकारियों ने Monday को टैक्लोबन सिटी में हुई स्कूल शूटिंग की घटना के सिलसिले में दो छात्रों को गिरफ्तार किया. इस घटना में तीन नाबालिग बच्चों की मौत हो गई और सात अन्य नाबालिग घायल हो गए.

Police ने घटना में इस्तेमाल किए जाने वाले दो हथियार भी बरामद किए हैं. इनमें एक .38 कैलिबर रिवॉल्वर और एक 9एमएम ग्लॉक पिस्तौल शामिल है.

फिलीपीन नेशनल Police कहा क‍ि मामले से जुड़ी पूरी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है. इसमें रंजिश के पहलू की भी जांच की जा रही है.

टैक्लोबन सिटी Police ऑफिस (टीसीपीओ) को सैन जोस नेशनल हाई स्कूल में छात्रों के बीच गोलीबारी की सूचना मिलने पर तुरंत भेजा गया.

टीसीपीओ ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा, “जिन दो संदिग्धों की पहचान ‘रॉड’ और ‘नैश’ के रूप में हुई है, उन्हें हिरासत में रखा गया है. यह प्रक्रिया बच्चों से जुड़े कानूनों और सुरक्षा नियमों के अनुसार की जा रही है.”

फिलीपींस न्यूज एजेंसी (पीएनए) के अनुसार, दोनों आरोपी छात्र कक्षा 9 में पढ़ते हैं.

टीसीपीओ ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और लोगों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष और पूरी जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो सके.

छात्रों, स्कूल स्टाफ, माता-पिता और आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए इलाके में अतिरिक्त Policeकर्मियों को तैनात किया गया है.

घटना के बाद टैक्लोबन सिटी प्रशासन ने सैन जोस नेशनल हाई स्कूल के साथ-साथ पास के सैन जोस सेंट्रल स्कूल और मैनलुरिप एलिमेंट्री स्कूल में कक्षाएं रोक दी हैं.

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी है तो वह टीसीपीओ से संपर्क करे.

Police ने उत्तरी बरंगाय इलाकों में स्कूलों का दौरा भी किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की.

टीसीपीओ ने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य स्कूलों के आसपास की सुरक्षा स्थिति को समझना, सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी देना और स्कूल अधिकारियों, स्थानीय नेताओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े लोगों के बीच तालमेल मजबूत करना था, ताकि छात्रों, शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

एवाई/

Leave a Comment