दिल्ली में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू किया तलाशी अभियान

New Delhi, 29 जनवरी . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को Thursday सुबह बम से उड़ाने की धमकी दी गई. अज्ञात कॉल्स और ईमेल के जरिए मिली इन सूचनाओं के बाद दिल्ली के कई स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया गया.

दिल्ली Police के अधिकारियों ने बताया कि एमिटी और बिरला विद्या निकेतन समेत दिल्ली के कई स्कूलों में बम की धमकी मिली है, जिसके बाद स्कूलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

Police अधिकारियों ने लोगों से संयम बनाने की अपील की है. इन स्कूलों को बम की धमकी मिलने के बाद परिसर को खाली करवाया गया है और जांच की जा रही है. स्कूलों में एंटी-सबोटेज टीम, बम निरोधक दस्ता, स्थानीय Police बल, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस सेवाएं और पीसीआर टीमें संबंधित स्कूलों में पहुंच गई हैं.

उन्होंने कहा कि छात्रों, शिक्षकों, स्कूल स्टाफ और आम जनता की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए जा चुके हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

Police ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या कोई जानकारी मिले तो तुरंत 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन या नजदीकी Police स्टेशन को सूचित करें.

द्वारका कोर्ट में भी Wednesday को ईमेल से बम की धमकी मिली थी. इस धमकी के बाद आनन-फानन में अदालत परिसर को खाली कराया गया और मौके पर Police टीम और बम स्क्वॉड टीम पहुंची. हालांकि बाद में यह धमकी फर्जी निकली, जिसके बाद Police टीम ने राहत की सांस ली. Police के मुताबिक, Wednesday सुबह द्वारका कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बम की धमकी के बाद हड़कंप मच गया था. एहतियात के तौर पर बाद में इलाके को खाली कराया गया. बाद में धमकी अफवाह निकली. बम की धमकी वाला ईमेल सुबह करीब 9.30 बजे मिला था, लेकिन जांच कराने पर कुछ नहीं मिला था.

बीते कुछ महीनों से दिल्ली के स्कूलों, कॉलेजों और Governmentी दफ्तरों को पहले भी इस तरह के फर्जी मेल और कॉल मिलते रहे हैं. पिछले साल ऐसी कई फर्जी कॉल मिली थीं. Police अब यह पता लगाने में जुटी है कि Wednesday को आई इन सूचनाओं का स्रोत क्या था. साइबर यूनिट की टीमें तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें.

एसएके/वीसी

Leave a Comment