
New Delhi, 2 मई . शाहदरा जिले के स्पेशल स्टाफ ने अवैध शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है. Police ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 1500 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की.
1 मई की रात को स्पेशल स्टाफ को दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में अवैध शराब ले जा रहे वाहन की सूचना मिली. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर महेश कसाना के नेतृत्व में टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. एसीपी मोहिंदर सिंह की निगरानी में टीम दिलशाद गार्डन के आर ब्लॉक पहुंची.
रात करीब 9:45 बजे Police टीम ने आर ब्लॉक के पास एक सिल्वर रंग की हुंडई वरना कार को रोका. कार में सवार 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी पहचान सुनील उर्फ साहिल उर्फ राहुल के रूप में हुई, जो अशोक नगर का रहने वाला है.
कार की तलाशी लेने पर Police को 30 कार्टन मिले, जिनमें कुल 1500 क्वार्टर अवैध शराब भरी हुई थी.Police ने शराब के साथ कार भी जब्त कर ली है.
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नियमित रूप से Haryana से दिल्ली अवैध शराब की सप्लाई करता था. वह दिलशाद गार्डन के आर ब्लॉक इलाके में सुनसान जगह पर शराब उतारता था, जहां से स्थानीय लोग उसे आगे बेचने ले जाते थे.
Police ने इस मामले में जीटीबी एन्क्लेव Police स्टेशन में दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें अवैध शराब की तस्करी से संबंधित First Information Report शामिल हैं.
शाहदरा जिले के स्पेशल स्टाफ ने इस कार्रवाई को सफल बताया है. Police अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि आरोपी के साथ और कौन-कौन लोग इस अवैध व्यापार में शामिल हैं. वहीं, Police का कहना है कि ऐसे तत्वों पर सख्ती से नकेल कसी जाएगी, जो अवैध शराब के जरिए युवाओं और समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं.
–
एसएचके/वीसी