रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म सरकार की पहचान, प्रधानमंत्री मोदी का संदेश-यह समय व्यवधान नहीं, समाधान का है

New Delhi, 29 जनवरी . संसद का बजट सत्र Thursday से शुरू हो गया है. यह सत्र कई मायनों में खास रहने वाला है. इन सब के बीच Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को संसद परिसर में पत्रकारों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ को Government की नीति बताया.

Prime Minister मोदी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2026 के प्रारंभ में ही President ने संसद के सदस्यों के सामने जो अपेक्षाएं रखी हैं, वे अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सांसदों ने उन अपेक्षाओं को गंभीरता से लिया होगा और उसी भावना से आगामी कार्यवाही में योगदान देंगे. उन्होंने कहा कि Wednesday को President द्रौपदी मुर्मु ने कई मार्गदर्शन वाली बातें हम सभी के सामने रखी थीं. सत्र के प्रारंभ में President ने सांसदों से अपेक्षाएं व्यक्त की हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि सभी सांसदों ने उनकी बातों को गंभीरता से लिया होगा. यह सत्र अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण सत्र होता है.

Prime Minister मोदी ने कहा कि आत्मविश्वास भरा India आज विश्व के लिए आशा की किरण भी बना है और आकर्षण का केंद्र भी बना है. India और यूरोपीय संघ का मुक्त व्यापार समझौता दिखाता है कि आने वाले वक्त में India के युवाओं का भविष्य कितना उज्ज्वल है. मुझे पूरा विश्वास है कि India के उत्पादक इस अवसर का इस्तेमाल अपनी क्षमताएं बढ़ाने के लिए करेंगे. मैं सभी तरह के प्रोड्यूसर्स से अपील करूंगा कि अब जब भारत-यूरोपियन यूनियन का मार्केट खुल गया है तो एक बहुत बड़ा मार्केट उपलब्ध है और हमारा सामान वहां कॉम्पिटिटिव कीमतों पर पहुंच सकता है. उन्हें सिर्फ हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठना चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि हमें गुणवत्ता पर बल देना है. आज बाजार खुल गया है, तो हमें उत्तम से उत्तम गुणवत्ता वाला सामान लेकर बाजार में जाना है. 27 देशों के साथ हुआ यह समझौता हमारे देश के मछुआरों, किसानों, युवाओं और जो लोग सर्विस सेक्टर में जाने के लिए उत्सुक हैं, उनके लिए बड़े अवसर लेकर आ रहा है.

Prime Minister मोदी ने कहा कि देश का ध्यान बजट की तरफ होना स्वाभाविक है, लेकिन इस Government की पहचान रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म रही है. हमने ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर तेजी से शुरुआत की है. मैं इस रिफॉर्म एक्सप्रेस को गति देने में उनके सकारात्मक योगदान के लिए सभी सांसदों का आभार व्यक्त करता हूं. नतीजतन, ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ गति पकड़ रही है.

उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से देश आगे बढ़ रहा है, आज समय व्यवधान का नहीं है, आज समय समाधान का है. आज प्राथमिकता व्यवधान नहीं है, आज प्राथमिकता समाधान है. आज भूमिका व्यवधान का रोना रोने की नहीं है. आज भूमिका समाधान ढूंढने और उन्हें जमीन पर उतारने की है. उन्होंने आगे कहा कि कोई हमारी कितनी भी आलोचना करे, लेकिन एक बात हर कोई कहता है कि Government ने लास्ट माइल डिलीवरी पर बल दिया है. योजना को फाइल तक नहीं, लाइफ तक पहुंचाने का प्रयास रहता है. इसी परंपरा को हम रिफॉर्म एक्सप्रेस में नेक्स्ट जेनरेशन के रिफॉर्म में आगे बढ़ाने वाले हैं.

पीएसके/वीसी

Leave a Comment