
Mumbai , 29 जनवरी . शिवसेना नेता शायना एनसी ने Maharashtra के उपChief Minister अजित पवार के निधन पर बयानबाजी को लेकर पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी किसी की मौत पर राजनीति न करें.
समाचार एजेंसी से बातचीत में शायना एनसी ने कहा, “आप (ममता बनर्जी) किस हद तक अफवाहें फैलाएंगी? आपके लिए यह शायद एक Political मुद्दा हो सकता है. देश के लिए संवेदनशीलता के साथ समझ लीजिए कि यह एक हादसा था, जिसमें एक नेता की जिंदगी गई है.”
शिवसेना नेता ने आगे कहा, “अजित पवार ने अपने 50 साल सक्रिय राजनीति में रहते हुए राज्य में लगातार दौरे किए. जिला परिषद के प्रचार के लिए बारामती गए थे. टेक्निकल खराबी हो सकती है और जांच होनी चाहिए, लेकिन यह कहना कि ये षड्यंत्र है, यह आपके ‘बी-ग्रेड’ फिल्म की कोई स्टोरी नहीं है. इसलिए अपने आप पर कंट्रोल करें. अगर संवेदनशीलता नहीं दिखा सकती हैं तो ऐसी बयानबाजी न करें.”
Maharashtra के डिप्टी सीएम अजीत पवार की प्लेन क्रैश में मौत पर शायना एनसी ने कहा, “अजीत पवार का Maharashtra की राजनीति में 50 साल लंबा योगदान रहा है. इस दौरान उन्होंने बारामती से विधायक के तौर पर काम किया, वित्त मंत्री बने, सिंचाई मंत्री रहे और डिप्टी चीफ मिनिस्टर बने. अफसोस की बात यह है कि Wednesday के दिन उनकी जिंदगी के 66 साल, 6 महीने और 6 दिन पूरे हुए थे. वह छह बार डिप्टी चीफ मिनिस्टर भी रहे.”
शिवसेना नेता ने आगे कहा, “अजित पवार की खासियत यह थी कि वह न सिर्फ एक जन नेता थे, बल्कि एक काबिल एडमिनिस्ट्रेटर भी थे. कई सालों तक वह हमारे पड़ोसी रहे, हमारा बाउंड्री वॉल एक है. एक खास बात यह थी कि हर सुबह 6 से साढ़े 7 बजे तक उनका ओपीडी वार्ड खुला रहता था, जहां लोग अपनी समस्याएं लेकर आते थे. वह उनकी समस्याओं का समाधान करते थे.”
उन्होंने यह भी कहा कि Maharashtra की राजनीति में काबिल व्यवस्थापक का नाम लेना पड़े तो वे अजित पवार का ही नाम लेंगे. जिस अंदाज से उन्होंने बारामती और प्रदेश के लिए काम किया, ट्रिपल इंजन Government में उनकी कमी महसूस होगी. देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे उनके लिए एक बड़े भाई की तरह थे.
–
डीसीएच/