इस बार का बजट ‘विकसित बिहार’ के सपनों को पूरा करने वाला है: दिलीप जायसवाल

Patna, 16 जनवरी . बिहार में आगामी बजट सत्र और Chief Minister नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं. इस बीच राज्य Government के मंत्रियों ने बजट के आकार, विकास की दिशा और जनता से सीधे संवाद को लेकर अपनी बात रखी.

बजट सत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने से कहा कि बिहार का बजट पिछले वर्षों में ऐतिहासिक रूप से बढ़ा है. कभी बिहार का बजट 25 हजार करोड़ रुपए का था, जो आज बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है. बिहार उन राज्यों में शामिल है जो अपने बजट को तय आवंटन के अनुसार खर्च भी करता है.

उन्होंने भरोसा जताया कि इस साल Chief Minister नीतीश कुमार के नेतृत्व में पेश होने वाला बजट ‘विकसित बिहार’ के सपने को साकार करने वाला होगा.

भाजपा नेता नितिन नबीन द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज पर भी दिलीप जायसवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे सौभाग्य का विषय बताते हुए कहा कि बिहार से 45 वर्षीय युवा नेता दुनिया की सबसे बड़ी Political पार्टी भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं.

दिलीप जायसवाल ने कहा, “नितिन नबीन पहले भी दही-चूड़ा का भोज देते रहे हैं. मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं कि इतने बड़े पद और दिल्ली जाने के बाद भी वे बिहार के लोगों को नहीं भूले.”

जायसवाल ने यह भी कहा कि हिंदू और सनातन संस्कृति के अनुसार दही-चूड़ा भोज का आयोजन परंपरा और विचारधारा से जुड़ा हुआ है.

Chief Minister नीतीश कुमार की आगामी समृद्धि यात्रा पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि जनता से सीधा संवाद करना Chief Minister की आदत में शामिल है. मैं पिछले 20-25 वर्षों से देख रहा हूं कि हर साल दिसंबर और जनवरी में वे दौरे पर निकलते हैं. लोगों से मिलते हैं और उनकी समस्याएं सुनते हैं. विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने प्रगति यात्रा भी की थी और कई योजनाओं की घोषणा की थी.

वहीं मंत्री लेशी सिंह ने भी समृद्धि यात्रा को लेकर कहा कि जहां-जहां जनता की जरूरत और मांग होगी, वहां Chief Minister परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इस यात्रा के दौरान नई योजनाओं की सौगात भी दी जाएगी.

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment